घर पर ही गुलाब से करें फेशियल, मिलेगा गुलाबी सा निखार, फॉलो करें ये स्टेप्स

घर पर ही गुलाब से करें फेशियल, मिलेगा गुलाबी सा निखार, फॉलो करें ये स्टेप्स


खराब लाइफस्टाइल के चलते चेहरे की रंगत कहीं न कहीं खो जाती है। भागदौड़ भारी जिंदगी में अपने स्किन केयर के लिए बिल्कुल भी समय नहीं होता है। चेहरे पर हर कोई प्राकृतिक रुप से ग्लो पाना चाहते हैं। महिलाएं चेहरे पर चमक पाने के लिए कई सारे महंगे-महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है। हालांकि, नैचुरल ग्लो पाने के लिए आप प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपको भी गुलाब जैसा गुलाबी निखार चाहिए, तो आप घर पर ही गुलाब फेशियल जरुर करें।
चेहरे को साफ करें
गुलाब से फेस क्लींजर को बनाना बेहद आसान है। इसके यूज करने से आपको बस गुलाब एसेंशियल ऑयल, दही और एक चम्मच बेसन चाहिए। इन सभी चीजों को एक साथ मिला लें और क्लींजर को अपने चेहरे के हर कोने पर लगाएं। इसके बाद आप अपने चेहरे पर करीब 10 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें। मसाज के बाद चेहरे को पानी से धो लें।
स्टीम जरुर लें
हमारी स्किन पर गंदगी और धूल को जरुर जमा होती है। इसको साफ करने के लिए स्टीमर में पानी गर्म करें और इसमें गुलाब की कुछ पंखुड़ी डालें। फिर अपने चेहरे को भाप की सीध में रखकर और पूरे चेहरे पर भाप लें। 5-7 मिनट के बाद ब्लैकहेड पीलर को माथे, नाक और ठोड़ी पर चलाएं, ताकी अगर ब्लैकहेड होंगे तो आसानी से निकाल जाएंगे।
स्क्रबिंग करें
 स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े चम्मच गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर बना लें।  अब इसे एक बड़े चम्मच चीनी, गुलाब एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें और गुलाब जल के साथ मिलाएं। फिर आप इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे रब करें। स्क्रब करने के बाद आप चेहरे को धो लें।
गुलाब से बनाएं फेस पैक
 इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर बनाएं और अब गुलाब जल और एक चम्मच कच्चे दूध को एक साथ मिलाएं। फिर इसे अपने चेहरे पर जरुर लगाएं। फेस पैक सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *