mahashivratri recipes 2025 how to make delicious sabudana khichdi on mahashivratri

mahashivratri recipes 2025 how to make delicious sabudana khichdi on mahashivratri


सनातन धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। अगर आप इस दिन व्रत रखते हैं, तो फलाहार में साबूदाना की खिचड़ी को जरुर बनाएं। यदि आप इस महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आप साबूदाना खिचड़ी को बनाकर खा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं खिली-खिली साबूदाना की खिचड़ी को कैसे बनाएं।

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री

– 1 कटोरी साबूदाना

– 1/2 कटोरी मूंगफली दाना

– 1 आलू

– 1 छोटा चम्मच जीरा

– 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ हर धनिया

– 1 नींबू

– 10 कढ़ी पत्ते

– 2 कटी हुई हरी मिर्च

– 1 बड़ा चम्मच घी

– सेंधा नमक स्वादानुसार

साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि

सबसे पहले आप साबूदाना धोकर उसे 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा करने से साबूदाना नरम होकर फूल जाएगा। इसके बाद एक कड़ाही में मूंगफली के दाने डालकर उन्हें ड्राई रोस्ट करें। इसके बाद मूंगफली के दानों मसलकर उसके छिलके हटाकर उन्हें दरदरा कूट लें। अब कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। घी गर्म होने के बाद उसमें जीरा डालकर चटकाएं। फिर कड़ाही में कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च डालकर कुछ देर तक भूनें। अब कड़ाही में कटे हुए आलू डालकर भून लें। आलू को भुनने में 5 मिनट का समय लगेगा।

आलू नरम होने के बाद इसमें भीगा हुआ साबूदाना डाल दीजिए। अब इसे करछी की मदद से चीजों के साथ अच्छे से मिला लें। फिर कड़ाही को ढककर 5 मिनट तक साबूदाना पकने दें। अब आप बीच-बीच में साबूदाना चलाते भी रहें। जिससे आपका साबूदाना कड़ाही में चिपकेगा नहीं। फिर इसमें कुटी हुई मूंगफली, हरी धनिया पत्ती और स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर करछी की मदद से सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद साबूदाना में नींबू का रस निचोड़कर खिचड़ी को 2-3 मिनट के लिए पकने दें। अब गैस बंद कर दें। यह लीजिए आपकी महाशिवरात्रि के व्रत के लिए फलाहार साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *