hp victus 15 launch new laptop ryzen 8000 series cpu launched in india know price

hp victus 15 launch new laptop ryzen 8000 series cpu launched in india know price


hp victus 15 launch new laptop ryzen 8000 series cpu launched in india know price

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Feb 18 2025 6:45PM

HP लैपटॉप लेटेस्ट AMD Ryzen 9 8945HS प्रोसेसर से लैस है और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला फुल एचडी डिस्प्ले है। नई ryzen 8000 सीरीज प्रोसेसर के एआई एन्हांसमेंट्स के बारे में दावा किया जाता है कि ये लेटेंसी को कम करते हुए गेम रेंडरिंग और फ्रेम रेट्सको बेहतर बनाता है।

HP Victus 15 को कंपनी लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप के तौर पर भारत में सोमवार को लॉन्च किया गया। लैपटॉप लेटेस्ट AMD Ryzen 9 8945HS प्रोसेसर से लैस है और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला फुल एचडी डिस्प्ले है। नई ryzen 8000 सीरीज प्रोसेसर के एआई एन्हांसमेंट्स के बारे में दावा किया जाता है कि ये लेटेंसी को कम करते हुए गेम रेंडरिंग और फ्रेम रेट्सको बेहतर बनाता है। HP Victus 15 में Nvidia GeForce RTX 4060 GPU है और इसमें 70Wh बैटरी है। 

HP Victus 15 की कीमत

HP Victus 15 लैपटॉप की शुरुआती कीम 1,12,990 रुपये है। ये फिलहाल में अमेजन पर एटमॉस्फियर ब्लू कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। HP Victus 15 के साथ तीन महीने की फ्री Xbox गेम पास ऑफर कर रहा है। ये खरीददारों को बिना किसी एडिशनल कॉस्ट के गेम्स की लाइब्रेरी एक्सेस करने और Xbox पर नए टाइटल एक्सप्लोर करने की परमिशन देता है। लैपटॉप माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2024 के साथ प्री-लोडेड भी आता है और माइक्रोसॉफ्ट 365 का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है। 

HP Victus 15 स्पेसिफिकेशन्स

HP Victus 15 विंडोज 11 होम पर चलता है और इसमें 144 रिफ्रेश रेट और 300निट्स ब्राइटनेस के साथ 15.6 इंच फुल-एचडी एंटीग्लेर डिस्प्ले है। ये AMD Ryzen 9 8945HS प्रोसेसर पर चलता है जिसे Nvidia GeForce RTX 4060 8GB GDDR6 ग्राफिक्स कार्ड के साथ पेयर किया गया है। इसमें 16GB तक DDR5 रैम और 1TB तक PCLe SSD स्टोरेज है। 

अन्य न्यूज़





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *