ind vs pak rohit sharma becomes fastest opener to reach 9000 odi runs vs pakistan

ind vs pak rohit sharma becomes fastest opener to reach 9000 odi runs vs pakistan


पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे लीग मैच में भारतीय कप्तान और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान एक बड़ा और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन बनाते हुए भारत को जीत के लिए 242 रन का टारगेट दिया। 

रोहित शर्मा ने वनडे फॉर्मेट में बतौर ओपनर बल्लेबाज 9000 रन 181 पारियों में पूरे किए जबकि इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने ये कमाल 197 पारियों में किया था। अब रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है और वो पहले नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं जिन्होंने ऐसा 231 पारियों में किया था जबकि क्रिस गेल ने 246 इनिंग में 9 हजार रन बतौर ओपनर पूरे किए थे। 

ODI में बतौर ओपनर सबसे कम पारियों में 9 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज

181 रोहित शर्मा

 197 सचिन तेंदुलकर

231 सौरव गांगुली

246 क्रिस गेल

 253 एडम गिलक्रिस्ट

268 सनथ जयसूर्या

9000 रन पूरे करने वाले छठे बल्लेबाज बने रोहित

रोहित शर्मा वनडे प्रारूप में 9000 रन बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने। वनडे में इससे पहले बतौर ओपनर 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाज तेंदुलकर, जयसूर्या, क्रिस गेल, गिलक्रिस्ट, गांगुली थे। बतौर ओपनर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है तो वहीं इस लिस्ट में रोहित छठे नंबर पर हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *