Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda


आज गणेश उत्सव का सातवां दिन है। अगर आप बप्पा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस बार घर में मखाना-केसर पेड़ा बना सकते हैं। मखाने से बना यह पेड़ा स्वाद में जबरदस्त लगता है। इसमें आप केसर डालने से मिठाई का स्वा और भी बढ़ जाता है। इसे आप घर में आसानी से मिलन वाली कुछ चीजों से तैयार किए जा सकते हैं।

सामग्री

-मखाना- 2 कप
-मिल्क पाउडर- 1/2 कप
-पिसी हुई चीनी- 1/2 कप
-दूध- करीब 1/2 कप या जरूरत के अनुसार
-केसर- 8-10 स्ट्रैंड
-इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
-घी- 1 से 2 छोटे चम्मच
-ड्राई फ्रूट- गार्निश करने के लिए

मखाना-केसर पेड़ा बनाने की विधि

– सबसे पहले आप ध्यान रखें कि मखाने जले नहीं, वरना पेड़े का स्वाद खराब हो जाएगा। अब भुने हुए मखानों को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें।

– इन्हें ज्यादा मोटा नहीं रखना है, क्योंकि पेड़े का मिश्रण जितना अच्छा पिसा होगा, पेड़े उतने ही आसानी से शेप में आएंगे।

-अब आप एक कड़ाही में थोड़ा-सा घी डालकर और इसमें मखाने का पाउडर डाल दें। इसको आप धीमीआंच पर थोड़ी देर चलाते हुए भून लें। अब इसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।

–  फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और लगातार चलाते रहे हैं। दूध एक साथ ज्यादा डालने की जगह पर आप जरुरत के हिसाब से डालेंगी तो आपको माप का अंदाजा लग जाएंगे। इसके बाद मिश्रण को धीमी आंच पर पकाती रहें, जब तक यह गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने न लगे।

– अब आप पिसी हुई चीनी डालें और अच्छे से मिला लें। चीनी डालने के बाद मिश्रण थोड़ा गीला हो जाएगा, इसलिए फिर से धीमी आंच पर चालते हुए इसे पकाना है।

 – मिश्रण गाढ़ा होने के बाद इसे आसानी से हाथ से शेप दिया जा सके, तो गैस बंद कर दें। फिर एक प्लेट में निकालकर इसे थोड़ा ठंडा होने दें। ध्यान रखें कि मिश्रण पूरी तरह ठंडा न हो, हल्का गुनगुना रहने पर भी पेड़े आसानी से बन जाएंगे।

– इसके बाद हाथों पर घी लगाएं और थोड़ा सा मिश्रण लेकर इसे गोल करें। इसे हल्का-सा दबाकर पेड़े का शेप दे दें। इसके ऊपर आप एक केसर की स्ट्रैंड या थोड़ा-सा कट ड्राई फ्रूट लगा लकती हैं।

– तैयार है आपके घर में बने हुए मखाना-केसर पेड़े। इन्हें आप बप्पा को भोग में अर्पित कर सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *