Sweet Kaise Banaen: Festive Season में घर आए Guests के लिए बनाएं ये 5 Easy Dessert Recipes, सब करेंगे तारीफ


सितंबर के महीने में कई पर्व और त्योहार आते हैं। जिस दौरान घर में पूजा-पाठ, सोलह श्रृंगार, मेहंदी, झूले और स्वादिष्ट पकवान आदि बनते हैं। वहीं महिलाएं घर आने वाले मेहमानों के लिए तरह-तरह के व्यंजन बनाती हैं। ऐसे में अगर आप भी घर आने वाले मेहमानों को कुछ मीठा परोसना चाहती हैं, जोकि देखने में अच्छा, स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान हो, तो आप कुछ खास डेजर्ट ट्राई कर सकती हैं। वहीं इन डेजर्ट को बनाने के लिए आपको किचन में घंटों नहीं बिताना चाहिए।
इन डेजर्ट को बनाने के लिए दूध-दही, नारियल, मखाना और ड्राई फ्रूट्स जैसी सामान्य सामग्री से कई बेहद शानदार मिठाइयां तैयार की जा सकती है। ऐसे में अगर आप इन पारंपरिक डेजर्ट को थोड़ा मॉर्डन अंदाज देकर सर्व किया जाए, तो यह मिठाइयां किसी रेस्टोरेंट की डेजर्ट जैसी लग सकती हैं। मेहमानों को खिलाने के बाद भी वह भी आपकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

केसर मखाना खीर

अगर आप भी पारंपरिक खीर को थोड़ा अलग अंदाज देना चाहती हैं, तो आप मखाना खीर बनाना चाहिए।
खीर बनाने के लिए मखाने को हल्का भूनकर दूध में पकने के लिए रखें।
इसमें स्वाद के मुताबिक इलायची, चीनी और केसर डालें।
ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर सजाएं।
इसके ऊपर से 2-3 धागे केसर के और पिस्ते की कतरन डालें।
अब खीर को अच्छे से ठंडा करके परोसें। यह मेहमानों को खूब पसंद आएगी।

नारियल ड्राई फ्रूट लड्डू

अगर आप भी कोई ऐसा डेजर्ट चाहती हैं, तो जिसको आप पहले से बनाकर रख लें। तो नारियल और ड्राई फ्रूट के लड्डू एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
नारियल, कटे हुए काजू-बादाम और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर लड्डू बनाएं।
इस लड्डुओं को छोटे आकार में बनाएं और लड्डू के ऊपर से पिस्ता या फिर नारियल की हल्की कोटिंग करें।
हरे रंग की थोटी सर्विंग प्लेट में इनको सजाने पर यह काफी अच्छे लगेंगे।
हर मेहमान के लिए अलग-अलग मिनी पेपर कप पर एक या दो छोटे लड्डू रखें। इससे सर्विस ज्यादा हाइजेनिक और एलिगेंट लगेगी।

केसरिया रबड़ी कप

अगर आपको भी मेहमानों से तारीफ सुननी है, तो आप अपनी डेजर्ट मेन्यू में केसरिया रबड़ी कप को शामिल कर सकती हैं।
गाढ़ी रबड़ी को छोटे कांच के कप में डालें।
फिर पिस्ता, बादाम, केसर और गुलाब की पंखुड़ियों से इसको गार्निश करें।
अब व्यक्तिगत कप में सर्व करें, इससे डेजर्ट ज्यादा प्रीमियम दिखता है।
इसको आप पहले से तैयार करें और फिर ठंडा होने के लिए रख दें। जिससे कि मेहमानों के आने पर इसको सीधा सर्व कर सकें।

ड्राई फ्रूट श्रिखंड

श्रीखंड दही से बनता है और यह तीज के बाद परोसने के लिए क्रीमी और रिफ्रेशिंग डेजर्ट है।
गाढ़े दही में पिसी चीनी, केसर, इलायची और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
अब इसको थोड़ा रॉयल लुक देने के लिए ऊपर से बादाम, केसर, पिस्ता और कुछ गुलाब की पंखुड़ियां डालें।
श्रीखंड को पहले ठंडा कर लें और फिर परोसने के दौरान इसको गार्निश करें।

नारियल-इलायची बर्फी

तीज पर मेहमानों के लिए ऐसी मिठाई बनाएं जो पारंपरिक लगने से साथ बनाना भी मुश्किल न हो।
इसके लिए आप नारियल-इलायची बर्फी बना सकती हैं।
इसको दूध, नारियल, चीनी और इलायची से बनाकर तैयार कर सकती हैं।
बर्फी को सामान्य चौकोर आकार में न काटें, इसकी जगह छोटे-छोटे डायमेंट शेप में कट करें।
बर्फी के ऊपर पिस्ते की पतली कतरन डालें।
आप चाहें तो चांकी के वर्क की जगह पर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर इसको फेस्टिव लुक दे सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *