Vidyut Jammwal ने 15 मिनट तक रोकी सांस, Street Fighter के प्रमोशन में दिखाया कमाल


बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी फिटनेस और स्टंट के लिए जाने जाते हैं। वह आमतौर पर कम ही मीडिया के सामने आते हैं, लेकिन जब भी आते हैं तो कुछ ऐसा कर जाते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के प्रचार कार्यक्रम में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। विद्युत ने करीब 15 मिनट तक अपनी सांस रोके रखी, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

15 मिनट तक सांस रोककर खड़े रहे विद्युत जामवाल

विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म में उन्होंने एक गेमिंग किरदार निभाया है, जो योग में माहिर है।

फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान विद्युत ने मीडिया के सामने करीब 15 मिनट तक अपनी सांस रोककर रखी। इस दौरान उन्होंने दिखाया कि अपने शरीर पर उनका कितना नियंत्रण है और अपने किरदार के लिए उन्होंने कितनी तैयारी की है।

जब विद्युत अपनी सांस रोके खड़े थे, तब उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे और उनके हाथ भी कांपने लगे। इसके बावजूद उन्होंने करीब 15 मिनट तक यह किया।

इसे भी पढ़ें: आपकी जगह जेल में है… Rajpal Yadav पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 5 करोड़ जमा नहीं करने पर लगाई फटकार

विद्युत ने बताया सांस रोकने का तरीका

मीडिया से बातचीत के दौरान विद्युत जामवाल ने बताया कि 15 मिनट तक सांस रोकने के लिए उन्होंने एक खास योग सूत्र की मदद ली। उन्होंने कहा कि इस योग सूत्र ने उनकी जिंदगी के कई बड़े पड़ाव पार करने में उनकी मदद की है।

इसे भी पढ़ें: Vijay फोन में बिजी रहते हैं तो Rashmika का चढ़ जाता है पारा, फिर ऐसे पत्नी को शांत करते है पतिदेव

युवाओं को दिया खास संदेश

विद्युत ने युवाओं को भी एक खास सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को सिर्फ नतीजे का इंतजार करने के बजाय धैर्य के साथ रुकना सीखना चाहिए, तभी वे जीवन में कुछ मायने रखने वाली चीज हासिल कर पाएंगे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *