Tiger Shroff Firing Case: नेपाल भागने की फिराक में थे शूटर्स, Crime Branch ने कोटा से पकड़ा


कुछ समय पहले बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में एक बड़ा और चौकाने वाला खुलासा सामने आया है।

आरोपियों ने वारदात के बाद भारत से नेपाल भागने के लिए बेहद शातिर योजना बनाई थी। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और तकनीकी सर्विलांस के आगे उनका हर दांव फेल हो गया है।

बस से जाने का प्लान हुआ फेल

मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पाया गया है कि, जुहू में फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद शूटर्स का मुख्य प्लान सूरत के रास्ते बस से दिल्ली जाने और फिर वहां से नेपाल बॉर्डर पार करने का था। लेकिन, वे तय समय पर बस स्टैंड नहीं पहुंच पाए, जिस वजह से उनकी बस छूट गई और उनका प्लान A फेल हो गया।

प्लान B और हथियारों को छिपाना

इसके अलावा, उनका प्लान फेल होने पर कथित मास्टरमाइंड अनिल पंडित ने ‘प्लान B’ एक्टिवेट कर दिया है और आरोपी अंकित खटक के जरिए शूटर्स को VoIP कॉल पर नए निर्देश जारी किए। ट्रेन में सफर करते हुए पुलिस चेकिंग और पकड़े जाने के डर से शूटर्स ने भारत में सूरत बस स्टैंड के पास खुली जगह में फायरिंग में इस्तेमाल किए गए दोनों हथियार और कारतूस छिपा दिए।

ट्रेन से जयपुर और फिर सड़क मार्ग से नेपाल की योजना

शूटर्स का प्लान जयपुर के बाहरी इलाके में मुख्य स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन से उतरने को कहा गया था। जिसके बाद उन्हें रेलवे ट्रेक छोड़कर बस या टैक्सी से सड़क मार्ग से दिल्ली और फिर नेपाल निकलना था। लेकिन मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की हरकतों को ट्रैक कर लिया था। क्राइम ब्रांच से मिले सटीक इनपुट के आधार पर राजस्थान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शूटर्स को जयपुर पहुंचने से पहले ही कोटा रेलवे स्टेशन के बाहरी इलाके के पास से धर दबोचा था।

पुलिस मुताबिक, जब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, तो उनके पास यात्रा के खर्च और नेपाल भागने के लिए सिर्फ 5,000 रुपये थे। उस दौरान पुलिस सिंडिकेट और मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए पूछताछ कर रही है।

वहीं, पुसिल ने 11वें आरोपी प्रांजल ठाकरान को इंदौर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि, 22 साल का प्रांजल को मुंबई और इंदौर क्राइम ब्रांच के संयुक्त ऑपरेशन में एक अस्पताल से पकड़ा गया है, जहां पर वह अपना इलाज करा रहे भाई से मिलने गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *