हर महिला की चाहत होती है करवा चौथ पर वो सबसे सुंदर लगे और उसका पति उसे देखता ही रहे। अगर आप भी अपने पति की तारीफें सुनना चाहती हैं, तो इस बार करवा चौथ से पहले इस तरह से घर पर ही बॉडी पॉलिशिंग कर सकते हैं।
इसके लिए आपको पार्लर जाने की कोई जरुरत नहीं है। अब घर पर ही गर्दन, हाथों, पैरों और कोहनियों पर भी जमा डेड स्किन को हटा सकती हैं। वैसे आप पार्लर जाकर इन सभी चीजों पर हजारों रुपये खर्च करती हैं। अब इसकी आपको कोई जरुरत नहीं है। आइए आपको बताते घर पर कैसे करें बॉडी पॉलिशिंग।
घर पर बॉडी पॉलिशिंग कैसे करें?
कुछ स्टेप्स जरुर फॉलो करें-
सबसे पहले स्किन को रेडी करें
बॉडी पॉलिशिंग से पहले 5 से 10 मिनट गुनगुने पानी से आप नहा लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट नजर आएगी और उसे साफ करना आसान होगा। ध्यान रहे पानी ज्यादा गर्म न हो।
तेल से करें मालिश
इसके बाद नारियल तेल, बादाम का तेल या ऑलिव ऑयल में से कोई एक ले लें। जिससे आपके हाथों, पैरों, गर्दन और कमर पर लगाकर करीब 5 से 10 मिनट के लिए मालिश जरुर करें। यदि आपको तेल लगाने में दिक्कत है, तो इस स्टेप को स्किप कर सकती हैं।
घर पर ही बनाएं स्क्रब
इस तरह से बनाएं स्क्रब-
– सबसे पहले चीनी लें और इसमें नारियल का तेल मिलाएं।
– अब इसमें कॉफी डालें और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें।
– चाहें तो ओटमील का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
इस मिश्रण को आप गीली त्वचा पर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाकर लगाएं। हर हिस्से पर करीब 30 सेकंड तक ही स्क्रब करें। जोर से रगड़े नहीं, वरना आपको जलन भी हो सकती है।
पानी से अच्छी तरह साफ करें
जब बॉडी पर अच्छे से स्क्रब लग जाए, तो फिर इसे धोकर साफ कर लें। कोहनों और एड़ियों पर भी सफाई जरुर करें। इस बात का ध्यान रखें कि त्वचा पर कट या दाने हैं, तो उस जगह स्क्रब न करें।
लास्ट में मॉइश्चराइजर लगाएं
इसके बाद नहाने जाएं और फिर तौलिए की मदद से आप थपथपाकर सुखा लेना है और बॉडी लोशन लगाना है। इससे आपकी त्वचा में नमी बनीं रहेगी और वह सॉफ्ट रहेगी।
बॉडी पॉलिशिंग से क्या फायदा हो सकता है?
– स्किन की ऊपरी लेयर पर जमी डेड स्किन साफ होती है।
– ड्राई स्किन मुलायम होती है।
– त्वचा साफ और चमकदार नजर आती है।
– मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है।
