Karwa Chauth पर दिनभर नहीं होगी कमजोरी, Sargi Thali में शामिल करें ये 6 चीजें


इस साल 29 अक्तूबर 2026 को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। दिनभर महिलाएं पानी के बिना उपवास रखती हैं, इससे सेहत पर भारी असर पड़ता है। इसके लिए अपनी सारगी की थाली में कुछ ऐसी चीजों शामिल करें, जिससे आप पूरे दिन एनर्जिट बनीं रहे हैं।

ड्राई फ्रूट्स और सीड्स

इस बार सरगी थाली में सुपरफूड्स में शुमार ड्राई फ्रूट्स और सीड्स जरुर होने चाहिए। इसके लिए एक रात पहले 3-4 बादाम, किशमिश या अंजीर भिगोकर रख दें। 3-4 अखरोट और 3-4 काजू भी रखें। इसके अतिरिक्त, कद्दू सूरजमुखी और चिया सीड्स रोस्ट करके शामिल करें।

इलेक्ट्रोलाइट्स से रिच फल खाएं

सरगी में अनार, सेब, पपीता, संतरा, मौसमी और नाशपाती जैसे फलों की थाली में जोड़ें, ये आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

नारियल पानी

नारियल का पानी में पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। इसकी मदद से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा और दिनभर कमजोरी फील नहीं होगी।

दूध की सेवई

अगर आप दूध की सेवई को थाली में शामिल करेंगे तो लंबे समय तक भूख का एहसास आपको नहीं होगा। 1 गिलास दूध, 1 कप सेवई, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर और गुड़ डालकर आसानी से सेवई तैयार की जा सकती है। वहीं, आप ढ़ेर सारे काजू-बादाम को अलग से खाने के बजाया इसी में डाल लें।

एक पनीर का पराठा

गौरतलब है कि पनीर में प्रोटीन और फैट पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। पनीर का पराठा बनाने के लिए पनीर को मैश करके उसमें भुना हुआ जीरा, 2 चुटकी लाल मिर्च और जरुरत अनुसार, नमक डालें। इसके बाद गेहूं या मल्टीग्रेन आटा गूंध कर उसमें पनीर की स्टाफिंग भरें और इसका पराठा सेंक लें। इस बात का ध्यान रखें कि इसमें मैदा नहीं मिलाएं। वहीं, कम तेल का इस्तेमाल करें।

एक कटोरी दही

सरगी की थाली में दही जरुर रखें। दही प्रोटीन और कैल्शियम से रिच होता है। यह भूखे पेट रहने की वजह से होने वाली एसिडिटी से बचाएगा। ऐसे में पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए सरगी थाली को जरुर तैयार करें। एक कटोरी दही को जरुर डालें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *