Black Rice से Weight Loss में मदद, फाइबर और प्रोटीन से नियंत्रित रहेगा बढ़ता वजन


आजकल लोग अपनी लाइफस्टाइल में काफी बदलाव लेकर आ रहे हैं। हर कोई सेहत को लेकर काफी सजग रहता है। वजन को कम करने के लिए कई योग या डाइटिंग को फॉलो करता है। ऐसे में कई लोग मोटापा को कम करने के लिए अपनी डाइट में ब्लैक राइस का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि ब्लैक राइस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो कि हेल्थ के लिए लाभदायक है।

इनमें फाइबर और प्रोटीन होने के कारण वेट लॉस में ये मददगार माना जाता है। www.india.gov.in के मुताबिक, ब्लैक राइस में मिलने वाले सेहतमंद गुणों की वजह से ही इसे ‘फॉरबिडन राइस’ के नाम से भी जाना जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और मिनरल का एक अच्छा सोर्स है। बता दें कि, इसके गहरे रंग और नटी स्वाद के कारण यह कई पारंपरिक डिशेज में एक पॉपुलर मील के तौर पर लोकप्रिय है। यह फिटनेस के साथ ही आंखों का ख्याल रखती है। आइए आपको इसके फायदे बताते हैं।

क्‍या हैं ब्‍लैक राइस खाने के फायदे

असल में ब्लैक राइस में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। भारत सरकार के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकारण (APEDA) ने पूर्वोत्तर और अन्य राज्यों से जैविक और एनओपीओपी (NPOP) प्रमाणित काले चावल के निर्यात को बढ़ावा दिया है।

वेट लॉस में कारगर

यदि आप डेली रुटीन डाइट में ब्लैक राइस का सेवन करते हैं, तो आपको काफी फायदे मिलेंगे। इन चावलों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। यही आपके वजन को नियंत्रित करते हैं और छरहरा रखने में सहायक होते हैं। वैसे यह दिनभर एनर्जी से भी भरपूर होते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट की अधिकता

ब्लैक राइस में एंटीऑक्सीडेंट की अधिकता पाई जाती है, जो कि ये शरीर को ठीक रखता है। आपकी याददाश्त को बेहतरीन करता है। इम्यूनिटी बनाए रखता है। काले चावल के सेवन से सूजन की समस्या में लाभ मिलेगा। इनमें फाइबर पाए जाते हैं, जो कि डाइजेशन के लिए एकदम परफेक्ट है।

इसका रंग इतना गहरा क्यों होता है?

pmc.ncbi.nlm.nih.gov के मुताबिक ब्लैक राइस एक पिगमेंटेड वैरायटी का चावल है। इसकी बाहरी परत में एंथोसायनिन की मात्रा अधिक पाई जाती है। जिससे पिग्मेंट्स इसे गहरा बैंगनी या काला रंग देते हैं। पकाने के बाद इसका रंग अक्सर गहरा बैंगनी दिखाई देगा। ब्लैक राइस की वैरायटी में बाहरी पिग्मेंटेड लेयर मौजूद रहने की वजह से इसमें कुछ ऐसे कंपाउंड्स अधिक मात्रा में बने रह सकते हैं, जो पॉलिश्ड व्हाइट राइस में कम होते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *