मेरठ और आसपास की ताज़ा खबरें, चर्चा और सामाजिक जुड़ाव का मंच

हमें फॉलो करें (Follow Us)

Hina Khan और Rocky Jaiswal की शादी सिर्फ 15 मिनट में हुई, भूल गए थे सालगिरह


टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि रॉकी जायसवाल से 4 जून 2025 को शादी की थी। खासतौर पर यह शादी मुंबई में स्थित उनके घर की छत पर बेहद सादगी और निजी माहौल में हुई थी।

सिर्फ शादी में 20 लोग थे

हिना खान ने बताया कि इस शादी में परिवार के करीब 20 सदस्य और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि शादी का उनका फैसला बहुत ही अचानक लिया गया था और इसके लिए उन्होंने सिर्फ 15 मिनट के लिए।

हालिए में एक्ट्रेस ने बातचीत में बताया कि उनके कैंसर के इलाज के दौरान ही दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। यह फैसला इतना अचानक लिया गया था कि वे अपनी शादी की पहली सालगरिह तक भूल गए।

हिना ने नहीं की थी कोई प्लानिंग

रिसेंटली सनिया मिर्जा से उनके यूट्यूब चैनल सर्विंग इट अप विद सानिया (Serving It Up with Sania) पर बात करते हुए हिना खान ने कहा ,’यह बस एक अचानक लिया गया फैसला था। हमने इसकी कोई प्लानिंग नहीं की थी। मुझे नहीं लगता कि हम शादी करने के लिए तैयार थे या ऐसा कुछ। हम बहुत लंबे समय से करीब 10 साल से भी ज्यादा समय से साथ हैं।’

‘मुझे लगता है कि अब 13-14 साल हो गए हैं।  बात बस इतनी थी कि,अपनी सेहत को लेकर मैं जिस दौर से गुजर रही थी, मैंने रॉकी से कहा कि या तो तुम आगे बढ़ जाओ… किसी और से शादी कर लो, जिससे भी तुम चाहो, या फिर मुझसे ही शादी कर लो,क्योंकि मुझे नहीं पता कि कल क्या होगा।’

फिर सानिया ने पूछा, ‘क्या सच में तुम्हारी शादी 15 मिनट में हो गई?’ तो हिना ने जवाब दिया कि हां शायद उससे भी कम समय में।

हिना की हेल्थ की वजह से लिया फैसला

जिसके बाद सानिया ने पूछा कि क्या यह फैसला मुख्य रुप से हिना की सेहत की स्थिति के कारण से लिया गया था। हिना ने इस पर सहमति जताई कहा, ‘आप बिल्कुल सही कह रही हैं।’

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो लोग इस डिसीजन को लेकर इतने कैजुअल थे कि अपनी शादी की पहली सालगिरह भी भूल गए। उनकी ननद ने उन्हें विश किया और तब दोनों का याद आया है।

आपको बताते चलें कि, हिना और रॉकी ने शादी का डिसीजन ऐसे समय में लिया था जब हिना खान स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *