मेरठ और आसपास की ताज़ा खबरें, चर्चा और सामाजिक जुड़ाव का मंच

हमें फॉलो करें (Follow Us)

Emraan Hashmi की Rooh को लेकर आया बड़ा अपडेट, 2027 में तीन भाषाओं में होगी रिलीज फिल्म


बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर अपनी नई म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ (Rooh) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए टिप्स फिल्म्स और टिप्स म्यूजिक ने हाथ मिलाया है, जिसमें जाने-माने निर्माता कुमार तौरानी की मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। मेकर्स की योजना इस फिल्म को साल 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में पैन-इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की है।

इमरान हाशमी ने जारी किया ‘रूह’ का मोशन पोस्टर

इमरान हाशमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का रोंगटे खड़े कर देने वाला मोशन पोस्टर शेयर किया। पोस्टर जारी करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “डर जितना गहरा, म्यूजिक भी उतना ही शानदार। इमरान हाशमी की म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ के लिए टिप्स फिल्म्स और टिप्स म्यूजिक एक साथ आए हैं। एक बेहतरीन हॉरर थिएट्रिकल एक्सपीरियंस के लिए तैयार हो जाइए। 2027 में सिनेमाघरों में यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।”

इसे भी पढ़ें: Jiyaa Shankar ने मंगेतर Kaaran Dhanak संग ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

डर के साथ रोमांस और संगीत का अनोखा तड़का

‘रूह’ एक ऐसी हॉरर फिल्म होगी जिसमें खौफ के साथ-साथ रोमांस और दमदार संगीत को भी कहानी की मुख्य धुरी बनाया गया है। फिल्म के गाने सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने वाले अहम मोड़ के रूप में पेश किए जाएंगे।

इस फिल्म का निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं, जिन्होंने विशाल कपूर के साथ मिलकर इसका स्क्रीनप्ले भी तैयार किया है। फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी, गिरिश कुमार, विक्रम खाखर और सनी खन्ना कर रहे हैं, जबकि विकास साहनी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का पूरा म्यूजिक टिप्स म्यूजिक के लेबल पर जारी होगा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *