मेरठ और आसपास की ताज़ा खबरें, चर्चा और सामाजिक जुड़ाव का मंच

हमें फॉलो करें (Follow Us)

Rama Ekadashi पर भगवान विष्णु की पूजा में अर्पित करें 5 फल, गुरुवार के संयोग से चमकेगा भाग्य


सनातन धर्म में भगवान विष्णु को समर्पित है एकादशी की तिथि। इस बार कल यानी 5 नवंबर 2026, गुरुवार को रमा एकादशी मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, जब एकादशी तिथि पर गुरुवार का संयोग बनता है, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है।

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना व व्रत रखना शुभ माना जाता है। वहीं, रमा एकादशी का व्रत दीपावली के दौरान रखा जाता है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा विशेष महत्व पाया जाता है। 5 नवंबर को आप पूजा-पाठ के साथ ही कुछ सरल उपाय कर सकते हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन कुछ उपाय करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत हो जाती है और जीवन की बाधाएं दूर हो जाती है। आइए आपको रमा एकादशी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताते हैं।

रमा एकादशी के दिन करें ये उपाय

– रमा एकादशी दिन भगवान विष्णु की विधिवत रुप से पूजा करें। इसके साथ ही उन्हें पीले फलों का भोग अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से भाग्य का उदय होता है। भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

– एकादशी के दिन पीले वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से श्री विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। जीवन में सुख-समृद्धि आती है और दुखों का नाश होता है। रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं।

– इस दिन भगवान विष्णु को पांच तरह के फलों को अर्पित करें। इसके बाद ही श्रद्धापूर्वक पूजा करें। ऐसा करने से श्री विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।  

– रमा एकादशी के श्री विष्णु की चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही अपने सामर्थ्य के अनुसार, जरुरतमंदों का दान करें।

पूजा के लिए खास मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त
11:42 − 12:26

05 नवंबर 2026, गुरुवार के दिन का चौघड़िया
शुभ- 06:38 – 08:00
रोग – 08:00 – 09:21
उद्वेग-  09:21 – 10:42
चर- 10:42 – 12:03
लाभ- 12:03 – 13:24
अमृत -13:24 – 14:46
काल -14:46 – 16:07
शुभ- 16:07 – 17:28

05 नवंबर 2026, गुरुवार की रात का चौघड़िया 
अमृत- 17:28 – 19:07
चर – 19:07 – 20:46
रोग – 20:46 – 22:25
काल – 22:25 – 00:04, 6 नवंबर
लाभ – 00:04 – 01:42, 6 नवंबर
उद्वेग-01:42 – 03:21, 6 नवंबर
शुभ- 03:21 – 05:00, 6 नवंबर
अमृत- 05:00 – 06:39, 6 नवंबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *