Natural Skin Care: Glowing Skin के लिए घर पर बनाएं 5 DIY Face Pack, बिना पार्लर पाएंगी नेचुरल निखार


ग्लोइंग और हेल्दी स्किन तो सभी पाना चाहते हैं। वहीं महिलाएं और लड़कियां ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेती हैं। लेकिन इनका असर बस कुछ दिनों में ही गायब हो जाता है। वहीं यह प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड होते हैं, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में अगर आप भी बिना पार्लर जाए दमकती स्किन पाना चाहती हैं, तो किचन में मौजूद कुछ चीजों से आप खुद को पार्लर जैसी चमक और इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन पा सकता है। वहीं इन चीजों के केमिकल फ्री होने से इसके किसी तरह के साइड इफेक्ट्स का भी डर नहीं रहेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 ऐसे DIY फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको लगाने से आप त्योहार वाले दिन इंस्टेंट ग्लो पा सकती हैं।

बेसन और हल्दी का फेस पैक

अगर आपकी स्किन धूप से टैन हो गई है और आर नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं। तो हल्दी और बेसन का फेस पैक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं, साथ ही इसमें कुछ बूंदे नींबू का रस मिलाएं। अब इस पैक को फेस पर लगाएं और 15 मिनट बाद सूखने पर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए फेस वॉश करें। यह आपकी स्किन को साफ करने के साथ इंस्टेंट ग्लो लाता है।

गुलाबजल और चंदन का फेस पैक

चंदन में ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं और जब इसको गुलाबजल में मिलाकर फेस पर लगाया जाता है, तो यह स्किन की गहराई से सफाई करता है। एक चम्मच चंदन पाउडर में 1-2 चम्मच गुलाबजल मिलाकर फेस पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद फेस वॉश कर दें। इससे न सिर्फ पिंपल्स बल्कि दानों से भी राहत मिलेगी। इस फेस पैक को लगाने से आपकी स्किन तरोताजा और ग्लोइंग नजर आएगी।

शहद और केले का फेस पैक

शहद और केले का फेस पैक ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आधा पका हुआ केला लेकर उसको मैश कर लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अपने फेस पर 20 मिनट के लिए अप्लाई करके रखें। इसके बाद ताजे पानी से फेस वॉश कर लें। यह फेस पैक स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करता है और फेस पर नेचुरल ग्लो आता है।

खीरे और एलोवेरा का फेस पैक

गर्मियों में और तीज-त्योहार के मौके पर फेस पर ठंडक और ताजगी होना जरूरी होता है। इसके लिए एक चम्मच खीरे के रस में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर फेस पर लगाएं। यह फेस पैक स्किन को कूल करने के साथ-साथ ओपन पोर्स को भी टाइट करता है। इस फेस पैक से चेहरा हाइड्रेटेड होता है और आपको भी तरोताजा लुक मिलता है।

ओट्स और दूध का स्क्रब-पैक

स्किन से डेड सेल्स को हटाने के लिए दूध और ओट्स से बना यह स्क्रब काफी कारगर है। एक चम्मच ओट्स में दो चम्मच दूध को कुछ समय के लिए भिगोकर रख दें, जिससे कि यह मुलायम हो जाए। फिर सर्कुलर मोशन में फेस पर इसको हल्के हाथों से रगड़ें। फिर 10 मिनट बाद फेस वॉश कर लें। यह स्क्रब न सिर्फ डेड सेल्स को हटाता है, बल्कि आपकी स्किन को सॉफ्ट और स्मूद भी बनाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *