youtube will soon launch cheap premium plan reduce expenses along with entertainment

youtube will soon launch cheap premium plan reduce expenses along with entertainment


 इंटरनेट के युग में बिना यूट्यूब के कुछ भी संभव नहीं है। यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां, दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। ऐसे में जल्द ही अपने YouTube Premium का एक सस्ता वर्जन YouTube Premium Lite लॉन्च कर सकता है। यह नए सब्सक्रिप्शन प्लान में यूजर्स को विज्ञापन-मुक्त वीडियो देखने की सुविधा मिलेगी, हालांकि, कुछ विशेष प्रकार की वीडियो सामग्री पर विज्ञापन दिख सकते हैं।

जानें YouTube Premium Lite के प्लान के बारे में

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, YouTube वर्तमान में अपने  YouTube Premium Lite नामक एक नए, सस्ते सब्सक्रिप्शन मॉडल की टेस्टिंग कर रहे हैं। यह न्यू प्लान यूट्यूब के मौजूदा प्रीमियम की तुलना में कम कीमत पर मिलेगा, हालांकि इसमें म्यूजिक वीडियो पर विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं।

इन देशों में लॉन्च होगा YouTube Premium Lite?

रिपोर्ट्स में पता चला है कि, यह प्लान अभी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, थाईलैंड और अमेरिका में लॉन्च होगा। वर्तमान में अमेरिका में यूट्यूब प्रीमियम का मासिक शुल्क $13.99 (लगभग 1,200 रुपये) है। इसके साथ ही Lite वर्जन इससे सस्ता होने की संभावना है।

YouTube Premium Lite की संभावित विशेषताएं

– अधिकांश वीडियो वीडियो विज्ञापन-मुक्त होंगी: यूजर्स को सामान्य वीडियो बिना किसी विज्ञापन के देख सकेंगे।

– म्यूजिक वीडियो पर विज्ञापन दिखाई देंगे: अब यूजर्स को YouTube पर संगीत वीडियो देखते हैं, तो उन्हें विज्ञापन देखने को मिलेंगे। 

– सस्ता मासिक शुल्क: यह प्लान मौजूदा Youtube Premium से कम कीमत पर उपलब्ध होगी।

– बिना विज्ञापन वाले अनुभव का आंशिक लाभ मिलेगा: जिन यूजर्स यूट्यूब का उपयोग केवल ट्यूटोरियल, न्यूज, गाइड्स या अन्य जानकारीपूर्ण वीडियो देखने के लिए करते हैं, वे लोग इस प्लान से लाभ उठा सकते हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *