मेरठ और आसपास की ताज़ा खबरें, चर्चा और सामाजिक जुड़ाव का मंच

हमें फॉलो करें (Follow Us)

अरिश्फा का कैसेट तोड़ने पर ट्रोल हुईं Mahhi Vij, सपोर्ट में आईं Gauahar Khan


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में माही विज ने यह साफ कर दिया है कि वह पूरी तरह से गेम मोड में आ चुकी हैं और अब रिश्तों की परवाह किए बिना खेलेंगी। शो में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है, जहां सभी कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार से जुड़े भावुक संदेश मिल रहे हैं। इसी टास्क के दौरान माही विज के हाथ अरिश्फा खान की मां का भेजा हुआ ऑडियो कैसेट लगता है, जिसे माही बिना झिझक के तोड़ देती हैं। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर माही को जमकर ट्रोल किया जा रहा है और लोग उन्हें ‘स्वार्थी’ कह रहे हैं। हालांकि, भारी ट्रोलिंग के बीच ‘बिग बॉस 7’ की विजेता गौहर खान, माही के समर्थन में खुलकर सामने आई हैं और उनके इस फैसले को बेहद साहसिक कदम बताया है।

माही के फैसले को बताया सही, सपोर्ट में उतरीं गौहर खान

टास्क के दौरान अरिश्फा की मां का कैसेट तोड़ते हुए माही ने दो टूक कहा था कि वह यहां सिर्फ गेम खेलने आई हैं और अपने खेल को बचाने के लिए उन्हें दोनों लाइफलाइन की सख्त जरूरत है, इसलिए वह कोई जोखिम नहीं उठा सकतीं। सोशल मीडिया पर इस कदम को असंवेदनशील बताते हुए माही की आलोचना की जा रही थी।

इस बीच गौहर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर माही का पक्ष लिया। गौहर ने कहा कि वह इस मुश्किल घड़ी में माही के नजरिए और दबाव को अच्छी तरह समझ सकती हैं। साथ ही, उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान और रोहित शेट्टी की बातों को भी सही ठहराया।

इसे भी पढ़ें: अदिति राव हैदरी संग पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म Parivarik ManuRanjan का ट्रेलर देख छूटेगी हंसी

इतने दबाव में फैसला लेना आसान नहीं

गौहर खान ने अपने वीडियो में कहा कि माही इस समय बेहद मानसिक दबाव में हैं और सही-गलत के बीच उलझी हुई हैं। सलमान और रोहित ने जो समझाया वह अपनी जगह बिल्कुल सही था कि पीठ पीछे लगातार बात करने से केवल गॉसिप का रूप मिलता है और बाहर गलत छवि बनती है।

इसे भी पढ़ें: यह अपनों को ही डस लेती है… प्रियंका चाहर चौधरी पर भड़कीं Archana Gautam, बताया शो का काला सच

अरिश्फा का टेप तोड़ने की घटना पर बात करते हुए गौहर ने कहा, “माही ने अरिश्फा को टेप नहीं देने का जो फैसला किया, मुझे लगता है कि यह एक बेहद साहसिक कदम था। इतने सारे संशय और डर के बावजूद उन्होंने अपनी गेम और सुरक्षा को प्राथमिकता दी। घर में बने रहने के लिए उनका यह स्टैंड लेना जरूरी था।” गौहर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *