केरल के Vizhinjam Port पर पहुंचा पहला आयात कंटेनर, चीन से आया सामान


केरल के विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर शनिवार को पहला आयात कंटेनर पहुंचा। बंदरगाह प्राधिकरण ने कहा कि यह आयात के लिए केरल के प्रत्यक्ष प्रवेश द्वार के रूप में उभरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चीन के निंगबो से बुक किया गया यह कंटेनर एमएससी सबरीना-3 जहाज के जरिए पहुंचा।

एक सरकारी बयान के अनुसार विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जेरोमिक जॉर्ज ने पहले आयातित कंटेनर को रवाना करने के समारोह को हरी झंडी दिखाई। इस कंटेनर की बुकिंग तिरुवनंतपुरम स्थित स्टार्टअप बीएसजी लॉजिस्टिक्स एंड शिप चैंडलर्स प्राइवेट लिमिटेड ने शहर के अल्टेयर समूह की ओर से की थी। इसमें निर्माण क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले इंजीनियर्ड बिल्डिंग बोर्ड हैं, जो पारंपरिक प्लाईवुड के विकल्प के रूप में उपयोग किए जाते हैं।

आयात परिचालन शुरू होने से अब माल को सीधे विझिंजम बंदरगाह पर उतारा जा सकेगा, वहां सीमा शुल्क संबंधी मंजूरी के बाद उसे केरल के विभिन्न बाजारों तक पहुंचाया जा सकेगा। अधिकारियों ने कहा कि इससे अन्य बंदरगाहों पर निर्भरता कम होने के साथ ही माल की ढुलाई में लगने वाला समय और लागत घटने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नई सुविधा से माल ढुलाई और लॉजिस्टिक से जुड़ी गतिविधियों से होने वाला राजस्व भी राज्य के भीतर ही रहेगा, जबकि अभी तक यह कारोबार अन्य बंदरगाहों की ओर चला जाता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *