बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से राहत दिलाएंगे ये आसान घरेलू उपाय


बदलते मौसम में कई सारी बीमारियों का जन्म देता है। इस दौरान सर्दी-खांसी और जुकाम होना आम बात है। इस समय में मौसम में काफी बदलाव हुआ है, जिस कारण से एलर्जी और संक्रमण भी काफी फैल रहा है। वर्तमान में सर्दी-खांसी के साथ ही गले में खराश की समस्या हो सकती है।

इसके साथ ही गले में दर्द, कुछ खाने-पीने में परेशानी और यहां तक कि बोलने में भी तकलीफ होने लगती है। असल में गले में खराश हमेशा बैक्टीरियल संक्रमण के कारण ही नहीं होती, कई मामलों में इसके पीछे वायरल संक्रमण भी हो सकता है। ऐसे में हर बार एंटीबायोटिक्स लेने की जरुरत नहीं होती है। वैसे आपको इन दवाओं का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।

आइए आपको इस लेख में बताते हैं कि सर्दी-खांसी और गले की खराश होने पर इनसे कैसे आराम पाएं?

तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा

अगर आप काफी समय से सर्दी-खांसी से परेशान है, तो आप तुलसी और काली मिर्च से बना गर्म पेय पी सकते हैं। यह आपको काफी आराम देगा।

– इसे बनाने के लिए आपको चाहिए एक कप पानी में 5-6 तुलसी के पत्ते और 4-5 काली मिर्च डालकर उबालें।

– अब पानी को छानकर गुनगुना होने पर पिएं।

– गले की समस्याओं से राहत देने में फायदेमंद तरीका माना जाता है।

नमक वाले पानी से करें गरारे

अगर आपके गले में खराश और दर्द हो रहा है, तो आप गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे कर सकते हैं। यह एक आसान घरेलू उपाय है, जो गले की असहजता को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में करीब आधा चम्मच नमक मिलाएं। नमक के पूरी तरह घुल जाने के बाद इससे गरारे कर सकते हैं। जरुरत के मुताबिक दिन में दो-तीन बार ऐसा कर सकते हैं।

शहद से मिल सकती है गले की खराश में राहत

गले में खराश और खांसी से राहत पाने के लिए आप शहद का सेवन कर सकते हैं। शहद गले को आराम पहुंचाने और खांसी की परेशानी कम करने में मदद करता है।

– यदि आपके गले में खराश है, तो आप थोड़ी मात्रा में शहद का सेवन कर सकते हैं। कुछ लोग इसमें थोड़ी काली मिर्च मिलाकर भी खाते हैं।

– यदि आपकी समस्या बढ़ती ही जा रही है और सामान्य उपायों से आराम नहीं मिल रहा है, तो आप एक बार डॉक्टर को जरुर दिखाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *