विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP


नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शनिवार को फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के लिए अशोक चक्र की मांग की, जिन्होंने ओमान के सह-पायलट द्वारा विमान अगवा करने की कथित कोशिश को अपनी बहादुरी से नाकाम कर दिया था। एबीवीपी ने यह मांग अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में शनिवार को समाप्त हुई अपनी दो-दिवसीय अखिल भारतीय पदाधिकारी बैठक के दौरान रखी। विद्यार्थी परिषद की ओर से जारी बयान के अनुसार, बैठक में देश के वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य, छात्रों से जुड़े प्रमुख मुद्दों, संगठनात्मक कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

बयान में कहा गया, बैठक में कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की सराहना की गई और उनकी बहादुरी के लिए उन्हें अशोक चक्र दिए जाने की मांग की गई। बैठक के दौरान देशभर में हाल ही में संपन्न हुए छात्र संघ चुनावों और उनमें एबीवीपी के प्रदर्शन की समीक्षा भी की गई। छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व को मजबूत करने पर बल देते हुए बैठक में प्रत्येक राज्य में नियमित रूप से छात्र संघ चुनाव बहाल करने की आवश्यकता पर चर्चा हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *