राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल… Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया


इंदौर में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने वाले कॉमेडियन पुलकित मणि सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोलने के अंदाज, विदेशी नेताओं से गले मिलने और बच्चों के साथ सिक्कों वाली ट्रिक को लेकर हास्य पेश किया था। इस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई थी।

इसी बीच पुलकित मणि ने अपने नोएडा शो के रद्द होने की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि “अनपेक्षित परिस्थितियों” के कारण नोएडा में होने वाला उनका शो रद्द कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

शो रद्द होने की वजह नहीं बताई

पुलकित मणि ने पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों को शो रद्द होने की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि शो रद्द होने की असली वजह क्या है। शो रद्द होने की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें: Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी चर्चा

शो रद्द होने की जानकारी देने के कुछ देर बाद पुलकित मणि ने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी साझा की। इसमें उन्होंने लिखा, “अंडरग्राउंड होने का समय आ गया…।” इस स्टोरी के बाद नोएडा शो के रद्द होने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और बढ़ गई। हालांकि, पुलकित मणि ने शो रद्द होने और इस स्टोरी के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *