harshvardhan rane unveils first poster of his romantic action film silaa


बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे फिल्म ‘सिला’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उमंग कुमार के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक एक्शन फिल्म है। फिल्म के निर्माताओं ने इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ‘सिला’ अगले साल 5 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्यार की तलाश में खतरनाक सफर पर निकलेगा विराट

‘सिला’ में रोमांस के साथ भरपूर एक्शन, रहस्य और रोमांच देखने को मिलेगा। फिल्म में हर्षवर्धन राणे ‘विराट’ का किरदार निभा रहे हैं। विराट अपनी प्रेमिका की तलाश कर रहा है, लेकिन उसकी यह तलाश जल्द ही एक खतरनाक मोड़ ले लेती है। इसके बाद उसे अपनी जान बचाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Gurmeet Choudhary ने बिहार से मांगा फिल्म Tum Mere Ho के लिए सपोर्ट, वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग

हर्षवर्धन के लिए चुनौतीपूर्ण रहा विराट का किरदार

हर्षवर्धन राणे ने बताया कि विराट का किरदार निभाना उनके लिए शारीरिक और भावनात्मक, दोनों स्तर पर काफी चुनौतीपूर्ण रहा। अभिनेता को इस किरदार के कई पहलुओं ने आकर्षित किया। खासतौर पर कहानी का वह हिस्सा, जिसमें दिखाया गया है कि एक इंसान प्यार के लिए किस हद तक जोखिम उठा सकता है।

हर्षवर्धन ने कहा, “एक अभिनेता के तौर पर ‘सिला’ मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक सफर में से एक रहा है। विराट का किरदार जितना ऊपर से दिखता है, उससे कहीं ज्यादा गहरा है, वह प्यार से प्रेरित इंसान है, लेकिन जब हालात अचानक बदल जाते हैं, तो वह एक ऐसी दुनिया में पहुंच जाता है जहां अपनी जान बचाना उतना ही जरूरी हो जाता है, जितना कि अपने प्यार को ढूंढ़ना।”

इसे भी पढ़ें: 19 साल बाद करीना-शाहिद का ऐसा मिलन, वीडियो देख फैंस ने कर दी ‘जब वी मेट 2’ की मांग

रोमांस के साथ एक्शन और रहस्य का तड़का

निर्देशक उमंग कुमार का मकसद फिल्म में रोमांस, एक्शन, रहस्य और रोमांच को एक साथ लाना था। हालांकि, उन्होंने इस बात का भी ध्यान रखा कि इन सबके बीच कहानी को आगे बढ़ाने वाली भावनाएं पीछे न छूटें। उन्होंने यह भी बताया कि हर्षवर्धन राणे और सादिया ने अपने-अपने किरदारों में क्या खास जोड़ा है।

5 फरवरी 2027 को रिलीज होगी ‘सिला’

‘सिला’ को जी स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म को ब्लू लोटस पिक्चर्स और स्टार्क एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। हर्षवर्धन राणे और सादिया की यह फिल्म 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *