बिना Oven के सिर्फ भाप में बनाएं बंगाली Bhapa Doi, मुंह में घुल जाएगा इसका स्वाद


भारतीय खानपान में मिठाइयां खास मौके या शादी की दावतों में रौनक बढ़ाती हैं। खाने के साथ रसगुल्ले का हो या गुलाब जामुन की। हर एक मिठाई का अपना स्वाद होता है। रसगुल्ला का नाम याद आता है, तो बंगाल का स्वाद सबके जुबान पर आ जाता है।

लेकिन सिर्फ रसगुल्ला ही नहीं, बल्कि बंगाल की फेमस ‘भापा दोई’ भी वहां की एक खास पहचान मानी जाती है। असल में भापा दोई पारंपरिक रुप से भाप पकाकर तैयार की जाने वाली बंगाली मिठाई है, जो मुंह जाते ही घुल जाती है। आइए आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में बताते हैं।

भापा दोई बनाने के लिए जरूरी सामग्रियां

1 कप गाढ़ा दही
1 कप कंडेंस्ड मिल्क
आधा कप दूध
फ्लेवर के लिए थोड़ा सा इलायची पाउडर
बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

भापा दोई बनाने की आसान विधि

– सबसे पहले ताजे दही को मलमल या सूती कपड़े में बांधकर 1 से 2 घंटे के लिए लटका दें।
– जब दही का सारा पानी निकल जाए, तो आपको गाढ़ा चक्का मिल जाएगा।
-अब गाढ़े दही को एक गहरे बर्तन में निकालें और चम्मच या व्हिस्कर से अच्छी तरह फेंट लें।
-इसमें कंडेंस्ड मिल्क और आधा कप दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
-सभी चीजों को मिलाकर एक गाढ़ा और क्रीमी मिश्रण तैयार कर लें।
-अब इसमें थोड़ा इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें।
-तैयार मिश्रण को स्टील के टिफिन या बेकिंग डिश में डाल दें।
-बर्तन को एल्युमिनियम फॉयल या ढक्कन से अच्छी तरह ढक दें, ताकि भाप का पानी मिठाई में न जाए।

स्टीम के लिए करें ये काम

इसको स्टीम करने के लिए आपको कढ़ाई की मदद ले सकते हैं। कढ़ाई में दो गिलास पानी गर्म करें और बीच में एक स्टैंड रख दें। इसके बाद ढके हुए बर्तन को स्टैंड पर रखकर और कढ़ाई का ढक्कन बंद कर दें। अब धीमी आंच पर इसे करीब 15 से 20 मिनट तक पकाएं। 20 मिनट के बाद ढक्कन हटाएं और टूथपिक की मदद से चेक करें। यदि टूथपिक साफ बाहर आती है, तो आपकी भापा दोई बनकर तैयार है। इसको अब कढ़ाई से निकालकर 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *