Navratri Vrat में बनाएं मलाईदार Makhana Kheer, शकरकंद से मिलेगा खास स्वाद


नवरात्रि का पर्व शुरु हो चुका है। इस दौरान ज्यादातर साधक 9 दिनों तक व्रत रखते हैं। अगर आप भी रोज-रोज आलू-साबूदाना फलाहार खाकर बोर हो गए हैं, तो आप इस बार कुछ हटके बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। व्रत में मीठी की क्रेविंग के लिए आप क्रीमी मखाना खीर बना सकते हैं।

दरअसल, यह सिर्फ मीठी ही नहीं, बल्कि व्रत में खाने में भी काफी एनर्जी देता है। मखाने का कुरकुरापन, शकरकंद की नेचुरल मिठास और केसर-इलायची वाले दूध की मलाईदार खुशबू, इस खीर को और खास बनाती है। वैसे इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आइए आपको रेसिपी बताते हैं।

क्रीमी मखाना खीर बनाने के लिए सामग्री की जरुरत

मखाने- ¾ कप
छिली और कद्दूकस की हुई शकरकंद- 1
घी- 2 बड़ी चम्मच
कटे हुए काजू- 2 बड़े चम्मच
कटे हुए बादाम- 2 बड़े चम्मच दूध- 3 कप
हरी इलायची पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
चीनी-½ कप
गार्निश के लिए बादाम

क्रीमी मखाना खीर बनाने की आसान रेसिपी

– सबसे पहले आप एक कड़ाही में घी गर्म करें और फिर मखाना डालकर भून लें।

– मखाने अच्छे से भूनने के बाद, इसे अलग कटोरी में बाहर निकाल लें।

– फिर कटे हुए काजू और बादाम को भी सुनहरा होने तक अच्छे तरीके से भून लें।

– इसके बाद इसी घी में शकरकंद डाल दें, जो कि कद्दूकस करके रखी हुई है और मीडियम आंच पर पकाएं।

– अब कड़ाही में दूध डालें और ढककर 8-10 मिनट तक पकाएं।

– दूध पक जाए, तो आप भुने हुए मखाने को महीन पीस लें।

– अब कूटे हुए मखाने को पैन में डालें। साथ ही भूने हुए मेवे, हरी इलायची पाउडर और चीनी डालें और चीनी घुलने तक पकाएं।

– अब तैयार खीर को सर्विंग बाउल में निकालें, बादाम से गर्निश कर लें और गरमागरम सर्व करें।

– जब आपका कुछ मीठा और सुकून देने वाला खाने का मन करें, तो आप इस रेसिपी को जरुर बनाएं।

मखाना खीर बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

– ध्यान रखें कि मखाने को घी में ही भूनें और यह व्रत के लिए बन रही है, तो साफ होना जरुरी है।

– शकरकंद को बारीक कद्दूकस न करें, वरना यह हलवा जैसा बना जाएगा।

– चीनी को दूध गाढ़ा होने पर ही डालें।

– इसके साथ ही फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *