ajay devgn participates in mumbai juhu beach cleanliness drive


बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से जुड़े अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इसी बीच अजय देवगन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस बार अजय ने ऐसा काम किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

जुहू बीच पर सफाई अभियान में शामिल हुए अजय देवगन

अजय देवगन शनिवार सुबह मुंबई के जुहू बीच पहुंचे। यहां वह अपनी टीम के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए। जुहू बीच शहर की लोकप्रिय जगहों में से एक है और गणेश विसर्जन के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

सामने आए वीडियो और तस्वीरों में अजय देवगन दूसरे स्वयंसेवकों के साथ मिलकर बीच से कचरा उठाते और सफाई करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं से शहर और देश को साफ रखने में मदद करने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें: Love & War Vicky Kaushal look | ‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

युवाओं से अजय देवगन की खास अपील

सफाई अभियान के दौरान अजय देवगन ने युवाओं और छात्रों से अपने आसपास के माहौल को साफ रखने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। उन्होंने कहा, “मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मेरा आप सभी छात्रों और युवाओं से एक सवाल है। क्या आप सभी को अपना घर पसंद है?”

अजय ने आगे कहा, “जैसे हम सभी अपने घर से प्यार करते हैं और उसे साफ रखते हैं, उसी तरह मुझे लगता है कि हम अपने देश, अपने शहर और अपने समुद्र से भी प्यार करते हैं। तो क्या आपको नहीं लगता कि ये हमारी जिम्मेदारी है?”

उन्होंने कहा कि जिस तरह लोग अपने घर का ख्याल रखते हैं, उसी तरह शहर और देश को साफ रखना भी उनकी जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें: Kriti Sanon ने महिलाओं के खिलाफ नफरत पर उठाई आवाज, बोलीं- मर्दों को सिखाएं…

बोले- छोटी कोशिश से बदल सकता है माहौल

अजय देवगन ने कहा कि बदलाव तभी आएगा, जब लोग अपने शहर और देश को साफ रखने का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा, “जब तक हम यह तय नहीं करेंगे कि हमें अपने शहर और अपने देश को साफ रखना है, तब तक कुछ नहीं बदलेगा।”

एक्टर ने आगे कहा कि अगर हर व्यक्ति अपनी तरफ से थोड़ी कोशिश करे, तो मिलकर आसपास की जगहों को साफ रखा जा सकता है। उन्होंने युवाओं से ऐसे लोगों को भी समझाने की अपील की जो साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते।

अजय ने कहा, “कृपया, यह मेरा देश भी है, यह मेरा शहर भी है, इसलिए कृपया इसे साफ रखें।” उन्होंने आखिर में कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *