anup kumar saha appointed kotak mahindra bank md and ceo from january 2027


Prabhasakshi Image

Prabhasakshi

भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद पर अनुप कुमार साहा की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है। साहा एक जनवरी 2027 से तीन वर्षों के लिए यह कार्यभार संभालेंगे। यह फैसला मौजूदा एमडी एवं सीईओ अशोक वासवानी द्वारा सेवा विस्तार न लेने के निर्णय के बाद लिया गया है।

मुंबई, एक अक्टूबर निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक को अनुप कुमार साहा को प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल गई है। साहा को इस साल की शुरुआत में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था और वह खुदरा बैंकिंग, डेटा विश्लेषण तथा विपणन का काम देख रहे हैं। एमडी एवं सीईओ पद पर उनकी नियुक्ति एक जनवरी, 2027 से तीन साल के लिए होगी।

कोटक महिंद्रा बैंक में शामिल होने से पहले साहा ने आईसीआईसीआई बैंक में लंबे समय तक काम किया था। उन्होंने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस में भी काम किया है। यह नियुक्ति मौजूदा एमडी एवं सीईओ अशोक वासवानी के अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा नियुक्ति की मांग नहीं करने के फैसले के कारण जरूरी हुई है।

वासवानी ने कहा, ‘‘कोटक में शामिल होने के बाद से उन्होंने हमारे दलों के साथ काफी काम किया है और भविष्य के अवसरों को लेकर स्पष्ट समझ दिखाई है। मुझे भरोसा है कि अनुप कोटक की मजबूत नींव को आगे बढ़ाएंगे, ग्राहकों के साथ संबंधों को और मजबूत करेंगे तथा अनुशासन के साथ बैंक को आगे ले जाएंगे।’’
बैंक के चेयरमैन सी. एस. राजन ने कहा कि साहा अपनी मौजूदा भूमिका में पहले से ही बैंक के कारोबार से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। बैंक को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कारोबार को और मजबूत किया जाएगा तथा सतत वृद्धि को आगे बढ़ाया जाएगा।

अन्य न्यूज़





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *