Banana Chips Cooking Tips: केले के चिप्स बनाते समय इन छोटे-छोटे टिप्स को करें फॉलो

Banana Chips Cooking Tips: केले के चिप्स बनाते समय इन छोटे-छोटे टिप्स को करें फॉलो


अक्सर स्नैक्स टाइम में चिप्स खाने का काफी मन करता है। अमूमन यह देखने में आता है कि लोग बाजार से चिप्स लाकर खाना पसंद करते हैं। जबकि ये चिप्स ना केवल महंगे होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी इन्हें अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में आप खुद घर पर ही चिप्स बनाकर तैयार कर सकते हैं। इनमें केले के चिप्स का स्वाद काफी लाजवाब होता है। केरल के स्पेशल केले के चिप्स लोग बेहद ही चाव से खाते हैं। अगर आप इन्हें घर पर बना रहे हैं तो बस आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको केले के चिप्स बनाने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-
सही केले का करें चयन
केले के चिप्स बनाते समय सही केले का चयन करना बेहद ही जरूरी है। यह आपके टेस्ट पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के चिप्स बनाना चाहते हैं। मसलन, क्रिस्पी चिप्स बनाने के लिए कच्चे हरे केले का उपयोग करें। ये सख्त होते हैं और अच्छी तरह से तले जाते हैं। वहीं, अगर आप हल्के मीठे चिप्स बनाना चाहते हैं तो आधे पके केले का इस्तेमाल करें। हालांकि, यह बहुत अधिक नरम ना हो।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के टिफिन में रखें झटपट तैयार होने वाला सूजी का चीला, खाकर आ जाएगा मजा

केले को सही तरीके से काटें
केले को सही तरह से काटना भी उतना ही जरूरी है। मसलन, क्रिस्पी चिप्स बनाने के लिए आप पतले स्लाइस करें। एक समान और पतले स्लाइस के लिए एक तेज चाकू या मैंडोलिन स्लाइसर का उपयोग किया जा सकता है। स्लाइस करने के बाद आप नमक के पानी में भिगोएं। यह उन्हें भूरा होने से रोकता है और तलने पर उन्हें क्रिस्पी बनाता है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आप केरल के ऑथेंटिक टेस्ट के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, तेल के तापमान का भी ख्याल रखें। इसे हमेशा मध्यम आंच पर रखें। अगर तेल बहुत ज़्यादा गर्म होगा तो इससे चिप्स जल जाएंगे। वहीं अगर तापमान कम होगा तो इससे चिप्स सॉगी बनेंगे। चिप्स तलते समय इन्हें चलाते रहें। इससे वे एक समान रूप से पकते हैं और वे चिपकते नहीं हैं। जब चिप्स गर्म हों, तभी उनमें नमक व मसाले छिड़कें। गर्म होने पर चिप्स स्वाद को बेहतर तरीके से सोख लेते हैं।
– मिताली जैन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *