Bihar के चांदनी मार्केट में धधकी आग, 10 दमकल गाड़ियां पहुंचीं; मची अफरा-तफरी


पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चांदनी मार्केट में भीषण आग लग गई। आग एक स्टोरेज हाउस में लगी, जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना पटना जंक्शन के पास स्थित चांदनी चौक इलेक्ट्रॉनिक मार्केट की बताई जा रही है।

मौके पर पहुंचीं दमकल की 10 गाड़ियां

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग किस वजह से लगी और इससे कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

चांदनी मार्केट पटना के प्रमुख बिजली और इलेक्ट्रॉनिक सामान के बाजारों में शामिल है। आग लगने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

इसे भी पढ़ें: CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर Delhi Police का एक्शन, Atishi समेत 700 हिरासत में

यह खबर शुरुआती जानकारी के आधार पर ब्रेक की गई है। आग के कारण, नुकसान और अन्य जानकारी को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *