Bihar के वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, President Murmu ने जताया दुख


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार में नाव हादसे में बच्चों की मौत होने पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। अधिकारियों ने बताया कि बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में एक नाव पलटने से 15 वर्ष से कम उम्र के कम से कम 13 बच्चों की डूबने के कारण मौत हो गई। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के अनुसार, हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे राघोपुर थाना क्षेत्र में हुआ।

यह स्थान जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों ने बताया कि रामपुर श्यामचंद गांव के निवासी नदी के दूसरी ओर स्थित एक गांव में भोज में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर में एक पोस्ट में कहा, बिहार के वैशाली जिले में हुई नाव दुर्घटना में बच्चों की मौत होने का समाचार अत्यंत दुखद है।

मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *