अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका और चीन ने दोनों देशों के बीच संभावित बड़े समझौते के लिए और समय देने के मकसद से व्यापार युद्धविराम को दो महीने बढ़ाने पर सहमति जताई है। बेसेंट ने बुधवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के वाशिंगटन पहुंचने के कुछ ही समय बाद यह … Continue reading “US China Trade Truce: दोनों देश व्यापार युद्धविराम 10 जनवरी तक बढ़ाने पर राजी”
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बुधवार को बीमा वेबसाइट पर ‘डार्क पैटर्न’ यानी भ्रामक डिजाइन वाले तौर-तरीके पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा। इसमें ऐसी व्यवस्था भी शामिल है, जिसमें उत्पाद की विशेषताओं और कीमत की जानकारी देखने के लिए ग्राहकों से व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाती है। ‘डार्क पैटर्न’ से आशय वेबसाइट … Continue reading “IRDAI ने बीमा वेबसाइटों पर Dark Patterns और भ्रामक तौर-तरीकों पर रोक लगाने की तैयारी की”
भ्रामक दावों और प्रतिबंधित बिक्री पर FSSAI सख्त, Amazon और Swiggy समेत ई-कॉमर्स कंपनियों पर कार्रवाई
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने भ्रामक दावे और प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री समेत विभिन्न नियमों का अनुपालन नहीं करने को लेकर अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट इंडिया और जेप्टो जैसे ई-कॉमर्स मंच के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है। खाद्य नियामक ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ‘‘अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट, … Continue reading “भ्रामक दावों और प्रतिबंधित बिक्री पर FSSAI सख्त, Amazon और Swiggy समेत ई-कॉमर्स कंपनियों पर कार्रवाई”
अमेरिकी मुद्रा में व्यापक मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में मामूली सुधार के बीच रुपया बुधवार को 11 पैसे टूटकर 95.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त रुख से डॉलर मजबूत हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से वर्ष 2026 में … Continue reading “US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद”
मुंबई में महंगे घरों की खरीद का सिलसिला लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब एंजेल वन के संस्थापक, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक दिनेश ठक्कर का नाम भी इस सूची में जुड़ गया है। उन्होंने मुंबई के जुहू इलाके में एक पूरी सात मंजिला आवासीय इमारत खरीदने के लिए करीब 711 करोड़ रुपये का समझौता … Continue reading “Angel One के Dinesh Thakkar ने Mumbai के Juhu में 711 करोड़ में खरीदी सात मंजिला इमारत”
आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने मजबूत घरेलू मांग और सरकारी नीतियों को देखते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 0.80 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया है। इसके पहले जून में ओईसीडी ने चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत रहने का … Continue reading “OECD ने भारत की GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत किया”
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और एशियाई मुद्राओं में व्यापक सुधार के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 95.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, आगे चलकर मुद्रा बाजार की दिशा मुख्य रूप से भू-राजनीतिक घटनाक्रम से तय होगी। कच्चे तेल … Continue reading “Dollar के मुकाबले Rupee 5 पैसे मजबूत होकर 95.57 पर पहुंचा”
कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और ईरान-अमेरिका युद्ध को हल करने के लिए राजनयिक वार्ता होने की उम्मीद के कारण वैश्विक स्तर पर जोखिम लेने की धारणा में सुधार के बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 16 पैसे मजबूत होकर 95.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा … Continue reading “कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद”
वैश्विक भुगतान समाधान कंपनी मास्टरकार्ड ने वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी पाइन लैब्स से पूरी तरह बाहर निकलते हुए अपनी 4.31 प्रतिशत हिस्सेदारी 933 करोड़ रुपये में बेच दी है। यह सौदा बीएसई पर अलग-अलग थोक सौदों के जरिये हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी मास्टरकार्ड ने अपनी सहयोगी कंपनी मास्टरकार्ड एशिया/पैसिफिक प्राइवेट … Continue reading “Mastercard ने Pine Labs में अपनी पूरी 4.31 फीसदी हिस्सेदारी 933 करोड़ रुपये में बेची”
नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि सरकार आगामी त्योहारी मौसम की व्यस्त मांग के बीच हवाई किराये पर किसी तरह की सीमा नहीं लगाएगी, लेकिन एयरलाइन कंपनियों को टिकट के दाम उचित स्तर पर रखने की सलाह देगी। नायडू ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने वाली उड़ान योजना के … Continue reading “त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह”
