Dhanteras से पहले घर की इन 5 जगहों की करें सफाई, Diwali की तैयारी होगी आसान


इस समय ज्यादातर घरों में दिवाली की सफाई शुरु हो चुकी है। गौरतलब है कि दिवाली का त्योहार नजदीक आ चुका है। इस दौरान लोगों को खरीदारी भी करनी है जिस कारण से जिम्मेदारियां अधिक हो जाती है। इस बार धनतेरस का पर्व 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। ऐसे में बेहतर होगा कि आप इससे पहले ही किचन, पंखें और सोफे जैसी जगहों की अच्छी तरह सफाई कर लें। आइए आपको बताते घर की ऐसी 5 जगहें जिनकी सफाई पहले कर लेने से दिवाली की सफाई कार्य आपका काफी आसान हो जाएगा।

धनतेरस से पहले करें इन 5 जगहों की सफाई

किचन और स्टोर रुम की सफाई करें

दिवाली की सफाई की शुरुआत किचन और स्टोर रूम से करना सबसे बढ़िया रहेगा। किचन में गैस स्टोव, चिमनी और एग्जॉस्ट फैन पर तेल की सफाई चिकनाई जम जाती है, जिसे हटाने में काफी समय लग सकता है। वहीं, फ्रिज के पीछे, अलमारियों के ऊपर और स्टोरेज ड्रॉअर में भी धूल काफी रहती है।

जब आप किचन की सफाई करते हैं, गैस स्टोव और चिमनी के फिल्टर को अच्छे तरह साफ करें।  फ्रिज के पीछे और ऊपर की जगह को अच्छे से क्लीन करें। स्टोर रुम में रखें राशन और दूसरे सामान को छांट लें। घर में एक्सपायरी डेट वाले खाद्य पदार्थों को हटा दें।

छत, पंखे और ऊंचे दीवारों को क्लीन करें

घर की सफाई करते समय फर्श, टेबल और अलमारियां को साफ करें, लेकिन छत, पंखे और ऊंची दीवारों के कोने छूट जाते हैं। इन जगहों पर सबसे ज्यादा जाले और धूल जमा होती है। दिवाली से पहले इनकी सफाई कर लें और जिससे आपका घर साफ-सुथरा दिखेगा।

छत के कोनों, दीवारों के ऊपरी हिस्सों और ऊंची शेल्फ से जाले हटाएं। अब सीलिंग फैन के ब्लेड, एसी की ग्रिल और लाइट या झूमर को साफ करें। सफाई हमेशा ऊपर से नीचे की तरफ ही करें, जिससे ऊंची जगहों से गिरने वाली धूल पहले से साफ हो जाए।

खिड़कियों, कांच और लोहे की जालियों को चमकाएं

दीवाली पर घर को रोशनी से भरने के लिए लाइट्स और दीयों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, गंदी खिड़कियां पूरे घर की चमक खराब कर ही देती है। सबसे जरुरी है कि फेस्टिवल से पहले खिड़कियों के कांच, फ्रेम और जालियों की सफाई जरुरी है।

कांच के पैन को साफ करने के साथ-साथ खिड़कियों की पटरियों में जमा हुआ धूल और गंदगी को साफ करें। मच्छरदानी वाली जालियों और लोहे की ग्रिल को ब्रश या कपड़े की मदद से साफ करें।

सोफे, गद्दे और पर्दों की सफाई न छोड़ें

घर में मौजूद सोफे, कालीन, गद्दे और पर्दों में धूल जमा हो जाती है। इतना ही नहीं, बारिश के बाद नमी के कारण इन पर गंध या एलर्जी पैदा होने वाले कण भी जमा हो सकते हैं। इसलिए दिवाली से कुछ दिन पहले इनकी सफाई कर लेना अच्छा रहता है।

सोफे और कालीन को वैक्यून क्लीनर से साफ कर लें। गद्दों को भी उपलब्ध देखभाल संबंधी निर्देशों के अनुसार साफ करें और संभव हो, तो उन्हें हवादार जगह पर रखें। पर्दे, कुशन कवर और बेडशीट अच्छे धोकर सुखा लें।

धनतेरस से 1-2 दिन पहले साफ करें पूजा घर और मेन दरवाजा

ध्यान रहे कि घर की सफाई पहले पूरी करें, इसके बाद पूजा घर और मेन दरवाजा एकदम लास्ट में करें। जिससे त्योहार के समय ये जगहें साफ-सुथरी दिखेंगी और पूजा या सजावट के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

पूजा स्थल में पीतल, तांबे और चांदी के पूजा के बर्तनों को उनकी सामग्री के अनुकूल तरीके से साफ करें। पूजा की चौकी पर बिछा आसन या कपड़ा बदल दें और मूर्तियों को मुलायम, साफ कपड़े से धीरे-धीरे पोंछें। मुख्य दरवाजे की चौखट, दरवाजे और नेमप्लेट को भी अच्छे से क्लीन करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *