epfo launches whatsapp channel for members to check pf details


इस बीच, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ो सदस्यों और पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों की सहूलियत के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस दौरान संगठन ने अपना आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरु किया है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है।

इस सुविधा के चलते है पीएफ अकाउंट वालों को अपने खाते और ईपीएफओ की नई योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी सीधे अपने व्हाट्सएप पर ही मिल जाएगी।

चैनल से जुड़ने का आसान तरीका

क्यूआर कोड के माध्यम से- ईपीएफओ ने अपना आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक क्यूआर कोड जारी किया है। अपने मोबाइल से इस कोड को स्कैन करके आप सीधे चैनल तक पहुंच सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक के जरिए- आप ईपीएफओ द्वारा दिए गए आधिकारिक लिंक पर क्लिक करके सीधे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ जाए।

चैनल से जुड़ने के लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पीएफ बैलेंस, क्लेम अपडेट्स और संगठन की नई गाइडलाइंस की पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी।

UPI से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा

पीएफ की सुविधा के लिए ईपीएफओ अन्य बड़े बदलावों पर काम कर रहा है। जल्द ही मेंबर्स को यूपीआई के माध्यम से अपना पैसा निकालने की सुविधा मिलेगी। सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि हो गई है। यूपीआई से पीएफ निकालने का ट्रायल पूरा हो चुका है। इस सुविधा के बाद से लागू होने के बाद सदस्य आसानी से अपने पीएफ का पैसा अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर पाएंगे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *