ganesh chaturthi special motichoor modak recipe for bhog


गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। यह पर्व भगवान गणेश को समर्पित है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बप्पा को उनका प्रिय भोग लगाया जाता है। यदि आप इस बार श्री गणेश को कुछ खास और अनोखा अर्पित करने जा रहे हैं, तो ‘मोतीचूर मोदक’ की यह बेहतरीन रेसिपी बनाएं। मोतीचूर के लड्डू और मोदक के कॉम्बिशेन से बनीं पारंपरिक मिठाई बेहद स्वादिष्ट और रसीली होती है।

इसे बनाना भी काफी आसान है और घर के सदस्यों को भी यह काफी पंसद आएंगे। आइए आपको स्टेप-बाय-स्टेप मोतीचूर मोदक बना सकते हैं।

बेसन का घोल तैयार करना

इसके लिए आप एक बड़े बाउल में बेसन को अच्छी तरह छान लें। ताकि उसमें कोई गुठली न रहे। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक पतला और स्मूथ पेस्ट तैयार करें। घोल की कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए, जो झारे से आसानी से गिर सके। इसके बाद इसमें चुटकी भर ऑरेंज या केसरी फूड कलर डाल सकते हैं और फिर इसे अच्छे से फेंटकर मिलाएं।

बारीक मोतीचूर बूंदी तलना

अब आप एक कड़ाही में पर्याप्त मात्रा में घी या तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। फिर इसमें बारीक छेद वाला झारा या बूंदी मेकर लें। अब आप तैयार किए बेसन के घोल को झारे पर डालें, जिससे छोटी-छोटी मोती जैसी बूंदियां गर्म तेल में गिरेंगी। फिर बूंदी को धीमी से मध्यम आंच पर कुछ समय के लिए कुरकुरा होने तक तलें और फिर एक छलनी की मदद से तेल से बाहर निकाल लें।

इलायची वाली चाशनी बनाना

इसके बाद चाशनी के लिए एक अलग पैन या कड़ाही में पानी और चीनी डालकर उबलने के लिए रख दें। जब चीनी अच्छे से घुल जाए, तो इसमें थोड़ा-सा इलायची पाउडर मिला दें। चाशनी को तब तक पकाएं जब तक यह हल्की चिपचिपी न हो जाए।

बूंदी को चाशनी में पकाना और रेस्ट देना

अब तैयार की गई कुरकुरी बूंदी को उबलती हुई चाशनी में डाल दें और चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लें। फिर गैस को बंद कर दें या बिल्कुल धीमा कर दें, अब पैन को ढक्कन से ढक्कर करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे बूंदी चाशनी को पूरी तरह से सोख लेगी और नरम हो जाएगी।

मिक्सी में पीसना और मोदक का आकार देना

चाशनी सोखी हुई बूंदी थोड़ी ठंडी हो जाए, तो इसे एक ब्लेंडर या मिक्सी के जार में डालें। इसे हल्का-सा पीस लें, जिससे बूंदी आपस में अच्छी तरह बंधने योग्य और एकसार हो जाए। इसके बाद आप मोदक बनाने का सांचा लें। इसको पीसकर तैयार किए गए मिश्रण को सांचे के अंदर अच्छे से दबाकर भर लें। इसके बाद सांचे को खोलें, तैयार है मोतीचूर मोदक।

सजावट और सर्विंग

अब तैयार किए गए मोतीचूर मोदक को एक सुंदर प्लेट या सर्विंग डिश में रखें। इसे शाही लुक देने के लिए चांदी का वर्क लगाएं। टेस्टी, रसीले और आकर्षक मोतीचूर मोदक तैयार है, आप इनका भोग बप्पा को लगा सकते हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *