Green Tea Shot: घर पर आसानी से बनाकर तैयार करें ग्रीन टी शॉट, नोट कर लें रेसिपी

Green Tea Shot: घर पर आसानी से बनाकर तैयार करें ग्रीन टी शॉट, नोट कर लें रेसिपी



अक्सर हम सभी को कुछ स्वादिष्ट पीने का मन करता है। तो हम कोल्ड ड्रिंक या फिर अनहेल्दी ऑप्शन की ओर रुख करते हैं। हालांकि कई ऐसे स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक्स भी हैं, जो न सिर्फ प्यास बुझाने का काम करती है, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। अगर आप भी इस तरह की हेल्दी ड्रिंक की तलाश में है, तो इस बार आप ग्रीन टी शॉट का इस्तेमाल कर सकती हैं। ग्रीन टी शॉट एक फेमस कॉकटेल है, जो अपने फ्रेश और खट्टे-मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है।

हालांकि इसके नाम में ग्रीन टी शामिल है और जरूरी नहीं है कि इसमें ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जाए। इसके हरे रंग की वजह से इसका नाम पड़ा है, जोकि ग्रीन टी जैसा दिखता है। बता दें कि ग्रीन टी शॉट को घर पर बनाना बेहद आसाना और यह पार्टी या फिर खास मौके के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको आपको घर पर आसान तरीके से ग्रीन टी शॉट बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Wash New Potatoes: नए आलू धोने की मजेदार ट्रिक आपको आएगी पसंद, वॉशिंग मशीन में डालते ही होगी साफ

सामग्री
मिक्स फ्रूट्स और बेरीज- 1 कप
ग्रीन टी बैग- 1
पानी- आधा कप
मीठा पानी का सोडा- 1 कप
एनर्जी ड्रिंक-1 कप
पुदीना के पत्ते- 2
ग्रीन टी शॉट विधि
सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार कर लें। अब मिक्स फ्रूट्स और पुदीने की पत्तियों के साथ आइस क्यूब ट्रे में पानी डालकर फ्रीजर में जमाने के लिए रख दें।
इसके बाद आधा कप पानी के साथ ग्रीन टी बैग को स्टोव या फिर माइक्रोवेव में अच्छे से उबाल लें। इस दौरान ध्यान रखें कि सारा स्वाद पानी के अंदर आ जाए।
अब वाइन गिलास में आइस क्यूब, जमे हुए फ्रूट्स और ऊपर से ग्रीन टी और सोडा पानी डालकर तैयार करें। 
इस आसान तरीके से ग्रीन टी तैयार है, जिसको आप नॉर्मल या फिर ठंडा सर्व कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *