Gurugram में कार की सनरूफ से निकलकर हुड़दंग करने वाले तीन युवक अरेस्ट, Creta जब्त


गुरुग्राम, एक नवंबर गुरुग्राम में कार की सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग मचाने और लोगों से बदसलूकी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनकी कार जब्त कर ली गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान गुरुग्राम निवासी प्रवीण कुमार (18), यश (19) और दिव्यांश (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक क्रेटा कार की सनरूफ में खड़े होकर तेज आवाज में संगीत बजाने और राहगीरों के साथ दुर्व्यवहार करने की बात स्वीकार की है। सेक्टर-पांच के एक निवासी ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ उपद्रवी युवक गली में उनके घर के बाहर हंगामा कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि युवकों ने तेज आवाज में संगीत बजाया और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बदसलूकी की।

शिकायत के आधार पर सेक्टर-पांच थाने में मामला दर्ज किया गया और उसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। मामले में कानूनी कार्यवाही जारी है।’’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *