health benefits of mahashivratri 2025 fasting

health benefits of mahashivratri 2025 fasting


सनातन धर्म में व्रत रखने का विशेष महत्व माना जाता है। आमतौर पर उपवास को धर्म और आस्था से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं धार्मिक महत्व से हटकर व्रत रखने से सेहत को कई फायदे होते हैं। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती हुआ था। इस दिन आप भी व्रत रखने जा रहे हैं, तो जान लें सेहत को क्या फायदे मिलेंगे।

व्रत रखने से मिलते हैं सेहत को गजब के फायदे

बॉडी डिटॉक्सीफाई

एक्सपर्ट ने भी बताया है कि व्रत रखने से शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो होने के कारण से शरीर को सफाई करने का समय मिल जाता है, जिससे शरीर में मौजूद विषैल पदार्थ दूर होते हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेंशन की वेबसाइट पर प्रकाशित पबमेड सेंट्रल रिसर्स पेपर के अनुसार, अगर आप व्रत रख रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा खाद्य पदार्थों के सेवन के बजाय तरल पदार्थ शामिल करते हैं। उपवास रखने से बॉडी अच्छे से डिटॉक्सीफाई होती है। इस तरह के व्रत रखने से पाचन सही रहता है और पेट संबंधी व स्किन संबंधी समस्याएं भी कम हो सकती हैं।

पाचन तंत्र

 व्रत रखने से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के फायदे मिलते उपवास रखने से सिर्फ आत्मा की शुद्धि और आध्यात्मिक विकास होता है बल्कि पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। यदि आप पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं, तो व्रत रखने से आपको अपनी समस्या में आराम मिल सकता है। व्रत रखने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है, जिससे कब्ज, अपच और पेट दर्द की समस्या कम परेशान करती है।

वेट लॉस

व्रत रखने से वेट लॉस भी होता है, इस दौरान फैट बर्निंग प्रोसेस तेज हो जाता है। व्रत के समय शरीर में जमा फैट ऊर्जा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे वजन कम होने लगता है। लेकिन ध्यान रहे है कि व्रत के साथ-साथ एक्टिव रहना और संतुलित आहार का सेवन जरुर करें। एक अध्यन में बताया गया है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग से बढ़ती चर्बी को कम करने में सहायता मिल सकती है। इस उपवास में ठोस पदार्थों की जगह पेय पदार्थों का सेवन करें।

प्रतिरोधक क्षमता

व्रत के दौरान कई फलों का सेवन किया जाता है। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। फलों में कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। फलों में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की अच्छे मात्रा होती है। इन पोषक तत्व शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

एकाग्रता में सुधार होता है

उपवास रखने से केवल शारीरिक फायदे ही नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर पड़ता है। व्रत रखने से मन को शांति प्राप्त होती है। इससे व्यक्ति की एकाग्रता में सुधार होती है। इससे चिंता, तनाव और अनिद्रा जैसी परेशानियां दूर होती है। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *