hindu festival list for november 2026 details dates for dhanteras and diwali


नवंबर का पूरा महीना त्योहारों से भरा हुआ है। इस महीने में व्रत-त्योहारों की झड़ी लगने वाली है। यह महीना व्रत व पर्वों के लिहाज से खास माना जा रहा है। इस अवधि में कई प्रमुख धार्मिक पर्व मनाए जाएंगे, जिनका हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है।

इस महीने में दिवाली, धनतेरस, भाई दूज, छठ पूजा और देवउठनी एकादशी जैसे बड़े त्योहारों की रौनक देखने को मिलेगी। इन त्योहारों के समय हर एक घर में पूजा-पाठ, दीपदान और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

इतना ही नहीं, कई व्रत सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु के लिए रखें जाएंगे। आइए आपको बताते सही त्योहारों की तिथियां, जिससे आप इन त्योहारों के लिए आसानी से तैयारी कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं नवंबर 2026 में पड़ने वाले मुख्य व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट, जिससे आप पहले से ही इनकी तैयारी कर सकते हैं।

नवंबर 2026 के व्रत-त्योहारों की तारीखों की लिस्ट

1 नवंबर 2026: अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी
5 नवंबर 2026: रमा एकादशी, कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी, गोवत्स द्वादशी
6 नवंबर 2026: धनतेरस, धनत्रयोदशी, यम दीपम, शुक्र प्रदोष व्रत
7 नवंबर 2026: काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
8 नवंबर 2026: दीवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, केदार गौरी व्रत, कमला जयंती
9 नवंबर 2026: अन्वाधान, कार्तिक अमावस्या
10 नवंबर 2026: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, गुजराती नववर्ष
11 नवंबर 2026: भाईदूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन
13 नवंबर 2026: छठ पर्व की शुरुआत, नागुला चविथी, लाभ चतुर्थी
14 नवंबर 2026: लाभ पंचमी
15 नवंबर 2026: छठ पूजा का दूसरा दिन, स्कंद षष्ठी
16 नवंबर 2026: वृश्चिक संक्रांति, जैन अष्टाह्निका प्रारंभ
17 नवंबर 2026: गोपाष्टमी, मंडला पूजा प्रारंभ, मासिक दुर्गाष्टमी
18 नवंबर 2026: अक्षय नवमी, आंवला नवमी, जगद्धात्री पूजा
20 नवंबर 2026: देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ
21 नवंबर 2026: तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, गुरुवायुर एकादशी, वैष्णव देवोत्थान एकादशी
22 नवंबर 2026: विश्वेश्वर व्रत, रवि प्रदोष व्रत
23 नवंबर 2026: बैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान, कार्तिक चौमासी चौदस (जैन)
24 नवंबर 2026: देव दीपावली, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, भीष्म पंचक समाप्त
25 नवंबर 2026: मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, रोहिणी व्रत (जैन), इष्टि
27 नवंबर 2026: गणाधिप संकष्टी, मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी

नवंबर 2026 में ग्रह गोचर की पूरी लिस्ट

31 अक्टूबर 2026: इस दिन देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में गोचर कर चुके हैं और नवंबर में इसी राशि में रहेंगे।

6 नवंबर 2026: शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

12 नवंबर 2026: मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

13 नवंबर 2026: बुध वृश्चित राशि में मार्गी होंगे।

14 नवंबर 2026: शुक्र तुला राशि में मार्गी होंगे।

16 नवंबर 2026: सूर्य देव तुला राशि से निकालकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

22 नवंबर 2026: शुक्र कन्या राशि से निकालकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *