indira ekadashi 2026 date shubh muhurat and significance during pitru paksha


हिंदू धर्म में इंदिरा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। आश्विन मास की कृ्ष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह पितृ पक्ष के दौरान पड़ती है।

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, व्रत के साथ पितरों का तर्पण किया जाता है। इस दिन पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और साथ ही एकादशी व्रत रखने से व्रत का फल मिलता है।

कहा जाता है कि इस दिन उपवास करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनीं रहती है। आइए आपको बताते हैं साल 2026 में इंदिरा एकादशी कब मनाई जा रही है और पूजा का शुभ मुहूर्त।

कब है इंदिरा एकादशी 2026

 पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 06 अक्तूबर 2026 को रात 2 बजकर 7 मिनट पर शुरु होगी। 7 अक्तूबर को रात 12 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इंदिरा एकादशी का व्रत 06 अक्तूबर 2026, मंगलवार को रखा जाएगा।

इंदिरा एकादशी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

– इंदिरा एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 39 मिनट से 5 बजकर 28 मिनट तक रहने वाला है।

– पूजा का मुहूर्त सुबह 9 बजकर 13 मिनट से दोपहर 1 बजकर 37 मिनट तक का समय बेहद शुभ रहने वाला है।

– लाभ- उन्नति मुहू्र्त सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहने वाला है।

– अमृत- सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

– अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहने वाला है।

इंदिरा एकादशी पर करें ये 3 काम

– इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करें और उन्हें पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। ऐसा करने से जातक का भाग्योदय होगा।

– इंदिरा एकादशी पर पितरों की आत्मशांति के लिए श्राद्धकर्म व दान जरुर करें। इससे दोषों से राहत मिलेगी।

– इंदिरा एकादशी के शुभ मौके पर आप केले के पेड़ की पूजा करें। ऐसा करने से विवाह के योग बनने लगते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *