Instant Dhokla Recipe: बिना खमीर 10 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसा स्पंजी ढोकला


गुजरात का सबसे लोकप्रिय खमन ढोकला हर घर में खाया जाता है। लोग इसे अब अपने घर में बनाने लगे हैं। यह स्वाद के साथ ही काफी हेल्दी भी होता है। हालांकि, लोग इसे घर में बनाने से कई बार कतराते हैं, क्योंकि इसके लिए खमीर उठाना पड़ता है या फिर यीस्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है।

अब आपको एकदम बजार जैसा स्पंजी और रुई जैसा रसीला ढोकला सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाएगा। आइए आपको रेसिपी बताते हैं-

सामग्री

बैटर के लिए सामाग्री – 1 कप बेसन
2 चम्मच सूजी
आधा कप ताजा दही
आधा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच चीनी
चुटकी भर हल्दी और 1 बड़ा चम्मच तेल
घोल को स्पंजी बनाने के लिए – आधा चम्मच बेकिंग सोडा। खट्टा-मीठा तड़का और गार्निशिंग के लिए- 2 चम्मच तेल
1 चम्मच राई
2 से 3 कटी हरी मिर्च
थोड़े कढ़ी पत्ते
1 चम्मच चीनी
आधा कप पानी
नींबू का रस
बारीक कटा हरा धनिया और कद्दूकस किया ताजा नारियल।

स्पंजी ढोकला बनाने की विधि

– सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में बेसन और सूजी को छलनी से छान लीजिए। फिर दही, पानी, स्वादानुसार नमक, चीनी, चुटकीभर हल्दी, 1 चम्मच तेल और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डाल लें। अब इसमें 2 से 3 मिनट तक फेंटें, जिससे यह स्मूथ और गाढ़ा घोल बने।

– इसके बाद ढोकला पकाने वाले टिन या गहरी प्लेट में थोड़ा-सा तेल लगाकर चारों तरफ ग्रीस कर लें। अब कढ़ाई या स्टीमर में 2 गिलास पानी डालें। इसे मध्यम आंच पर उबलने दें।

– स्टीमर का पानी उबलने लगे, तो बेसन के बैटर में बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी डालें। फिर इसे एक ही दिशा में मिला लें। इसके बाद बैटर फूलकर झागदार हो जाएगा।

– अब फूले हुए बैटर को बिना देर किए ग्रीस की हुई प्लेट में डालें। अब प्लेट को उबलते हुए पानी वाले स्टीमर में रखें, ढक्कन बंद करें और 10 मिनट के लिए स्टीम होने दें। 10 मिनट के बाद चाकू से आप चेक करें। यदि चाकू साफ बाहर आए, तो ढोकला पक चुका है।

– इसके बाद ढोकले को स्टीमर से निकालकर 5 मिनट ठंडा होने दें, फिर मनचाहे शेप में काट लें।

– अब एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें राई, कढ़ी पत्ता और लंबी कटी हुई हरी मिर्ट डालकर चटकाएं। इसमें अब आधा कप पानी, 1 चम्मच चीनी और नींबू का रस डालकर उबाल लें।

– फिर इस रसीले तड़के के पानी को कटे हुए ढोकले पर चारों तरफ फैलाकर डालें और बारीक हरे धनिए से गर्निश करें। इसके बाद आपका ढोकला तैयार कर लें। आप चाहे तो इसे सर्व कर सकती हैं।

ढोकला को एकदम स्पंजी बनाने के सीक्रेट टिप्स

– बेसन में ज्यादा हल्दी न डालें, वरना बेकिंग सोडा रिएक्शन करेगा, जिससे ढोकले पर लाल-भूरे धब्बे पड़ जाएंगे। इसलिए हल्दी लिमिटेड ही रखें।

– बेकिंग सोडा मिलाने के बाद बैटर को ज्यादा समय तक बाहर न रखें, वरना उसकी गैस निकल जाएगी और ढोकला स्पंजी नहीं बनेगी।

– जब आप बेसन का इस्तेमाल करें, तो सबसे पहले छलनी से अच्छे से छान लें। ताकि गुठलियां न पड़े।

– बेसन और पानी का घोल बनाते समय उसे कम से कम 3-4 मिनट तक एक ही दिशा में फेंटें।

– बैटर में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल दें। इससे ढोकला अंदर से सूखा-सूखा नहीं होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *