jio rs 999 plan offers 98 days validity with daily 2gb data and jiohotstar


फेस्टिव सीजन के चलते Jio अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है। इनमें यूजर्स को न केवल डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती है बल्कि साथ ही OTT और AI सर्विस का फायदा उठाएं।

इसी तरह कंपनी का ₹999 वाला 5G प्लान भी इसी तरह के बेनिफिट्स ऑफर्स कर रहा है। यह प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ टोटल 196GB डेटा मिल रहा है।

इसके अलावा, इस प्लान में JioHotstar, JioTV और JioAICloud जैसे बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप वैल्यू फॉर मनी प्लान को सर्च कर रहे हैं, तो आप फ्री OTT प्लान भी मिले तो आप इस प्रीपेड प्लान ले सकते हैं।

Jio के ₹999 वाले प्लान के बेनिफिट्स

असल में Jio  के इस 999 रुपये प्लान में आपको 98 दिनों की वैलिडिटी मिल जाएगी। इस दौरान प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलने वाला है, यानी पूरी वैलिडिटी के समय आपको टोटल 196GB डेटा मिलने वाला है। डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64Kbps रह जाएगी। वहीं, ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।

इसके साथ ही, इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ ही प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है, यानी यूजर्स को अलग से कॉलिंग या SMS के लिए रिचार्ज कराने की जरुरत नहीं।

JioHotstar और AI सर्विस भी मिलेंगी

जियो के इस प्लान में कॉलिंग और डेटा के साथ ही JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री मिल रहा है। इस प्लान में JioTV और JioAICloud का बेनिफिट दिया जा रहा है। JioAICloud के जरिए 50GB फ्री क्लाउड स्टेरोज मिल रहा है। खास बात ये है कि कंपनी इस ऑफर में 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान भी ऑफर कर रहा है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई जा रही है।

इतना ही नहीं, इस प्लान में 5000GB क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana और दूसरे AI फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। 999 रुपये वाले इस प्लान में 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन मिल रहा है, जिसकी कीमत 1,590 रुपये बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *