Karisma Kapoor के इस सूट को एक बार स्टाइल कर लिया, तो आपकी आउटफिट तहलका मचा देगी

Karisma Kapoor के इस सूट को एक बार स्टाइल कर लिया, तो आपकी आउटफिट तहलका मचा देगी


पार्टी हो या फिर कहीं घूमने के लिए जाते हैं, तो सबसे पहले आउटफिट्स का ख्याल रहता है। इसके साथ ही लुक्स कैसा रखना है इस पर भी काफी सोच-विचार करते रहते हैं। अक्सर हम सभी इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेसेस के लुक्स को रीक्रिएट करते हैं। इस लेख में हम आपको करिश्मा कपूर के लुक्स को रीक्रिएट करने के लिए बताने जा रहे हैं। इस आउटफिट में आप एकदम पटोला लगेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं किस तरह के लुक को रीक्रिएट कर सकते हैं।
करिश्मा कपूर का गुलाबी सूट लुक
यदि आपको स्टाइलिश और सुंदर नजर आना है, तो आप गुलाबी रंग के सूट लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। इस सूट में भी एकदम एक्ट्रेस की तरह कमाल नजर आएंगी। इसमें उन्होंने रॉ मैंगो को डिजाइन किए सूट को स्टाइल किया है। इस सूट में ज्यादा हैवी वर्क नहीं है। इसको आप ट्राई कर सकती हैं। इस सूट में आप भी एक्ट्रेस की तरह एकदम बढ़िया दिख सकती हैं।
स्टनिंग ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया है
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने इस लुक के लिए हाउस ऑफ मसाबा की ज्वेलरी को कैरी किया है। इस तरह की ज्वलेरी दिखने के साथ-साथ पहनने में भी बढ़िया लगती है। इस सूट में हाथ का डिजाइन क्रिएट किया है इसलिए यह सूट सबसे अच्छा और अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। इसके साथ आप करिश्मा की सिंपल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकते हैं। इस आउटफिट के साथ मेकअप लुक और हेयर स्टाइल को सिंपल रखा है। आईज को अच्छे से हाइलाइट किया है। इसके साथ ही ब्रेड हेयर स्टाइल को क्रिएट कर सकते हैं, जिसमें परांदा लगा हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। आप भी इस लुक को जरुर ट्राई करें।
 
 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *