Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में मिट्टी के करवे से लेकर छलनी तक रखें ये सामग्री


करवा चौथ पर्व आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचें। इस समय महिलाएं तैयारियों में लगी हुई हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026 को रखा जाएगा। गौरतलब है कि यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और फिर रात में चांद को देखकर अपना व्रत खोलती है। करवा चौथ का व्रत पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है।

अगर आप इस बार व्रत रखने जा रही हैं, तो सबसे पहले अपनी पूजी कि थाली तैयार कर लें। चलिए इस लेख में आपको बताते हैं पूजा की थाली में किन चीजों की जरुरत पड़ेगी।

करवा चौथ की पूजा थाली में क्या-क्या रखें?

करवा चौथ के दौरान भागदौड़ लगी रहती है, ऐसे में आप कुछ चीजें न भूल जाएं, इसलिए पहले से तैयार कर लें पूजा की थाली। इन चीजों को जरुर करें शामिल देखें लिस्ट।

सबसे पहले रखें करवा और जल का पात्र

पूजा के लिअ मिट्टी और उसके ढक्कन को साफ कर लें। इसके साथ ही चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए लोटा अलग से तैयार कर लें। बहुत से घरों में पूजा का करवा और अर्घ्य का पात्र अलग-अलग होता है, इसलिए पहले ही तय कर लें कि कौन से बर्तन की कब जरुरत पड़ सकती है। करवे में जल, अनाज या दूसरी सामग्री कैसे भरनी है, इसके लिए अपने घर की विधि को ही अपनाएं।

रोली, अक्षत और दीपक न भूलें

करवा चौथ की पूजा की थाली में रोली या कुमकुम, हल्दी, साबुत चावल (अक्षत) और मौली रखें। ध्यान रहे कि इन सबको छोटी कटोरियों में रखें। ऐसा करने से सामग्री आपस में मिलेगी नहीं और पूजा के बीच हाथ में लेना भी आसान होगा। अक्सर थाली में दीपक रखा जाता है, लेकिन जलाने के लिए कई बार माचिस नहीं मिलती है। इसलिए घी या तेल, रुई की बत्ती और माचिस भी अपने साथ रखें।

भोग की मिठाई रखें

भोग के लिए ताजे, साफ फल और मिठाई जरुर रखें। ज्योतिष के अनुसार, इस साल की ग्रह स्थिति को देखते हुए बेसन के लड्डू और नारियल से बनीं बर्फी रखना शुभ होगा। बता दें कि, इस दिन गुरु कर्क राशि में और शुक्र तुला राशि में रहेंगे। पारंपरिक ज्योतिषीय प्रतीकों में बेसन की पीली मिठाई गुरु से और नारियल की सफेद मिठाई चंद्रमा से संबंधित मानी जाती है। बेसन के लड्डू के साथ नारियल की बर्फी या नारियल के लड्डू चुने जा सकते हैं।

वहीं, आपके घर में हलवा, पूड़ी या कोई खास पकवान अर्पित करने की परंपरा है, तो उसे भी जरुर रखें।

सुहाग की सामग्री

असल में कई घरों में सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी और चुनरी जैसी सुहाग सामग्री कई घरों में रख सकती हैं, क्योंकि इन्हें पूजा में अर्पित करने या बायने में देने की परंपरा होती है। आप इस बार  बायने या सुहाग सामग्री में चंदन और गुलाब का इत्र जरुर रखें। इत्र की छोटी शीशी रखें। जिससे इसकी खुशबू भोग की चीजों में न घुले। बायने का सामान किसी अलग थाली या टोकरी में तैयार कर लें। जिससे पूजा की मेन थाली अच्छे व्यवस्थित रहे।

छलनी और कथा की व्यवस्था कर लें

अगर आपके यहां पर छलनी से देखकर व्रत को खोला जाता है, तो नई छलनी पहले ही रख लें। करवा चौथ की कथा पुस्तक और पूजा में इस्तेमाल होने वाला चित्र या कैलेंडर भी पूजा स्थल में तैयार रखें। चंद्रमा देखने के बाद व्रत खोलने के लिए पीने का पानी भी अलग कर लें।

खरीदारी से पहले मिला लें ये लिस्ट

करवा चौथ की पूजा थाली में इन सामान को जरुर रखें। एक बार इस लिस्ट से अपने सामान से मैच कर लें, जिससे कुछ गलती में छूट गया है, तो आप अभी खरीद लें।

– करवा और ढक्कन
– जल का लोटा
– रोली
– हल्दी
– अक्षत
-मौली
-दीपक
-घी या तेल
-रूई की बत्ती
-माचिस
-फूल
-धूप
-फल
-बेसन के लड्डू
-नारियल की मिठाई
-सुहाग सामग्री
-बायना
-चंदन
-गुलाब का इत्र
-पान-सुपारी
-छलनी

करवा चौथ पर इन बातों का रखें ध्यान

– पूजा के दौरान दीपक को स्थिर जगह पर रखें और इसके आस-पास कपड़ा या कागज न रखें।

– पूजा के समय और चंद्रोदय का वक्त अपने शहर के हिसाब से जरुर देख लें।

– इस बात का ध्यान रखें कि भोग बनाते समय किसी भी झूठे हाथ न लगाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *