KBC 18 में Amitabh Bachchan ने की Mika Singh की तारीफ, कहा- जया जी को पसंद है आपकी आवाज


इस समय अभिताभ बच्चन अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़ पति 18’ को लेकर सुर्खियों में बनें है। दिग्गज अभिनेता इस शो को होस्ट कर रहे हैं। रिसेंटली एपिसोड में सिंगर फाल्गुनी पाठक और मीका सिंह पहुंचे थे। इस शो में मीका सिंह ने अभिताभ बच्च को कई दिलचस्प बातें बताई हैं।

बड़ा धमाका करते हैं मीका सिंह

इस एपिसोड में अभिताभ मीका सिंह से कहते हैं ‘मीका जी जब भी कहीं जाते हैं, तो बिना धमाके के कुछ होता नहीं है। आएंगे तो बड़ा धमाका होगा। आज आपने कुछ भी नहीं किया। हम बताना चाहते हैं। कुछ इनकी आदतें हैं, जो बहुत ही खूबसूरत हैं। मगर बहुत ही भयंकर हैं।’

मीका की आवाज को लेकर क्या बोले बिग बी?

दरअसल, बिग बी कहते हैं कि एक तो मैं बताना चाहता हूं। आपकी आवाज सबसे अलग है। यह बात जया बच्चन ने नोटिस की है। आपकी आवाज थोड़ी अलग सी है। जब आप गाते हैं, तो बहुत सुहानी लगती है। दलेर सिंह भी काफी अच्छा गाते हैं। लेकिन आपकी आवाज अलग है। ये जया जी की तरफ से।’

मीका ने अमिताभ के यहां क्या भेजा?

इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने आगे कहा ‘और जो भयंकर बात है, वह मैं आपको बताता हूं। सर ये इतने दरियादिल हैं। ये हर दिन दो-तीन महीने में हमको कुछ न कुछ भेजते रहते हैं। कुछ ना कुथ मतलब ‘कुछ’ नहीं होता है। भाई साहब, इतना बड़ा जो ओरिजनल प्यानों होता है। वह भरी पेटी गाड़ी में हमारे घर में भेज दिया इन्होंने ने।’ इसके बाद वहां सभी मौजूद लोग तालिया बजाने लगे।

शो में सिंगर ने गाए गाने

केबीसी में मीका सिंह और फाल्गुनी पाठक ने बहुत ही शानदार गाने गाए। इसके अलावा, दोनों ही सिंगर ने शो के होस्ट बिग बी की तारीफ की। फिर अभिताभ ने भी दोनों ही सिंगर्स की काफी तारीफ की।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *