Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर फलाहार में बनाएं टेस्टी क्रंची आलू पापड़, नोट करें आसान रेसिपी

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर फलाहार में बनाएं टेस्टी क्रंची आलू पापड़, नोट करें आसान रेसिपी


हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि त्योहार का काफी महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन माता पार्वती और भगवान शंकर का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन शिवभक्त सच्चे मन से भगवान शंकर की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। अगर आप भी महाशिवरात्रि पर व्रत रखने जा रहे हैं, तो फलाहार में कुछ टेस्टी और क्रंची रेसिपी ट्राई जरुर करें, तो आपको ये आलू पापड़ रेसिपी आपको बहुत पसंद आने वाली है। 
व्रत वाले क्रंची आलू पापड़ बनाने के लिए सामग्री
– 4-5 बड़े आलू
– 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
– 1/2 छोटा चम्मच जीरा
– पानी
– घी या तेल
व्रत वाले क्रंची आलू पापड़ की विधि
व्रत वाले आलू के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आप आलुओं को अच्छे से धोकर छीलने के बाद उबाल लें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आलू ज्यादा नरम न हो, वरना इनका पेस्ट बनाते समय यह ज्यादा चिपचिपे हो सकते हैं। इसके बाद उबले आलू को मैश करके उसका एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और जीरा डालकर अच्छे मिला लीजिए। फिर एक प्लास्टिक शीट लें। थोड़ा सा आलू का मिश्रण लेकर उसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हाथ से दबाते हुए पापड़ का आकार दें। तैयार किए गए पापड़ों को धूप में या फिर पंखे के नीचे 2-3 दिन तक प्लास्टिक शीट पर सुखा लीजिए। इसके बाद पापड़ अच्छे से सूख जाएं, तो इसे घी में फ्राई करके खाएं। आप चाहे तो इन्हें हल्का सेंककर भी खा सकते हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *