Maha Shivratri 2025 Recipes: महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लगाएं भांग के पकौड़े का भोग, नोट करे आसान रेसिपी

Maha Shivratri 2025 Recipes: महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लगाएं भांग के पकौड़े का भोग, नोट करे आसान रेसिपी


सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन शिव शक्ति का मिलन हुआ था। इस दिन भगवान शिव वैराग्य को त्यागकर माता पार्वती के संग शादी के बंधन में बंधे थे। इस दिन शिव भक्त उपवास रखते हैं और शिव मंदिर जाकर पूजा करते हैं। इस दिन आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उनके लिए भोग में बनाएं भांग के क्रिस्पी टेस्टी पकौ़ड़े। मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को भांग से बनी चीजें अति प्रिय होती हैं। महाशिवरात्रि के खास अवसर पर भगवान शंकर को भांग से बने पकौड़े का भोग जरुर लगाएं। आइए आपको रेपिसी बताते है।
भांग के पकौड़े बनाने के लिए जरूरी सामग्री
– 1 कप कुट्टू का आटा
– 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
– 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
– 1/2 कप पालक
– 1 छोटा चम्मच भांग के पत्तों का पेस्ट
– 1/2 चम्मच अदरक लहसुव का पेस्ट
– 1 चुटकी हींग
– 1/2 चम्मच गरम मसाला
– सेंधा नमक स्वादानुसार
– तलने के लिए तेल
भांग पकौड़े बनाने की विधि
सबसे पहले आप एक कटोरे में कुट्टू का आटा, भांग का पेस्ट और सभी मसाले डालकर थोड़े से पानी की मदद से एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। इसके बाद बर्तन में पालक डालकर बैटर को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म कर लें। अब आप इस मिश्रण के छोटे-छोटे भाग को तेल में डालकर पकौड़े गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। तैयार पकौड़ों को आप किचन टॉवल या टिश्यू पर निकालकर रखें। फिर आप सबसे पहले भगवान शिव को पकौड़ों का भोग लगाकर पुदीने की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परिवार के सदस्यों को खाने के लिए दे सकते हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *