त्योहार आते ही बाजारों में मिलावटी मिठाइयां मिलनी शुरु हो जाती है। हालांकि, त्योहार मिठाईयों के बिना अधूरा माना जाता है। मेहमानों का मुंह मीठा कराने के लिए कई सारी मिठाइयां बाजारों से लेकर मंगवाई जाती है।
लेकिन मार्केट में मिलने वाली मिठाइयों की शुद्धता और मिलावट को लेकर अक्सर लोगों के मन में चिंता बनीं रहती है। आइए आपको दिवाली बाजार की मिठाइयों की लेने से बेहतर है कि आप घर पर ही स्वादिष्ट मिठाइयां बना सकते हैं।
दिवाली पर घर में पहले से तैयार करें ये मिठाइयां
बेसन के लड्डू
असल में बेसन के लड्डू दिवाली की सबसे लोकप्रिय मिठाइयों में से एक हैं। इन्हें बनाने के लिए बेसन, घी, पीसी चीनी और इलायची पाउडर की जरुरत पड़ेगी।
बनाने का तरीका
– इसे बनाने के लिए कड़ाही में घी गर्म करें।
– इसमें बेसन डालकर भी धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें।
– जब बेसन से खुशबू आने लगे और उसका रंग सुनहरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
– मिश्रण ठंडा होने पर इसमें पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।
– अब छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
स्टोरेज टिप- मिश्रण पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इनको सूखे और एयरटाइट डिब्बे में रखें। नमी और गर्मी से बचाएं। इनकी शेल्फ लाइफ सामग्री और स्टोरेज की स्थिति पर निर्भर करेगी।
नारियल की बर्फी
दिवाली के लिए नारियल की बर्फी बनाना बेहद ही स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए सूखा नारियल, चीनी, दूध और इलायची की जरुरत है।
बनाने का तरीका
– सबसे पहले एक कड़ाही में दूध और चीनी डालकर गर्म करें।
– अब इसमें कद्दूकस किया गया सूखा नारियल मिलाएं।
– मिश्रण को लगातार चलाते रहे और गाढ़ा होने तक पकाएं।
– इसमें अब इलायची पाउडर डालें।
– मिश्रण को घी लगी प्लेट में फैलाकर सेट होने दें।
– ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट कर लें।
स्टोरेज टिप- दूध से निर्मित नारियल बर्फी को ज्यादा समय तक कमरे के तापमान पर न रखें। इस फ्रिज में एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और कुछ दिनों के अंदर इस्तेमाल करें।
शक्करपारे
यदि आप कोई ऐसी मिठाई बनाना चाहते हैं, जो चाय के साथ खाया जाए, तो शक्करपारे बना सकते हैं। इन्हें मैदा, घी, चीनी और पानी से तैयार किया जाता है।
बनाने का तरीका
– मैदा में थोड़ा घी डाले और इसे अच्छे से मिला लें।
– पानी की मदद से सख्त आटा गूंथ लें।
– आटे की मोटी रोटी बेलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।
– अब इन्हें धीमी या मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
– ठंडा होने के बाद इनकों चीनी की चाशनी में लपेट सकते हैं।
स्टोरेज टिप- आप शक्करपारे को एक एयरटाइट डिब्बे में रखें, ताकि नमी से दूरी बनी रहे।
गोंद के लड्डू
असल में गोंद के लड्डू एक पारंपरिक मिठाइयों में शामिल हैं। इनमें घी, खाने वाला गोंद, आटा, गुड़ या चीनी और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है।
कैसे बनाएं
– इसे बनाने के लिए आप घी गर्म कर लें और गोंद को तल लें।
– फिर इसी घी में आटा अच्छे से भून लें।
– इसमें गोंद, कटे हुए बादाम, काजू और इलायची मिलाएं।
– स्वाद के अनुसार पिसी हुई चीनी या गुड़ मिला लें।
स्टोरेज टिप- आप गोंद के लड्डुओं को एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं।
