no need to comment on the decline in small and midcap stocks madhabi buch

no need to comment on the decline in small and midcap stocks madhabi buch


no need to comment on the decline in small and midcap stocks madhabi buch

प्रतिरूप फोटो

ANI

माधबी पुरी बुच ने कहा कि पूंजी बाजार नियामक को स्मॉल व मिडकैप के शेयरों में हाल में आई भारी गिरावट पर टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं है। बुच ने पिछले वर्ष मार्च में इन्हीं शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन पर दिए गए अपने बयान का हवाला देते हुए कहा कि सेबी ने जब इसकी जरूरत महसूस की थी

मुंबई । भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने शुक्रवार को कहा कि पूंजी बाजार नियामक को स्मॉल व मिडकैप के शेयरों में हाल में आई भारी गिरावट पर टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं है। बुच ने पिछले वर्ष मार्च में इन्हीं शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन पर दिए गए अपने बयान का हवाला देते हुए कहा कि सेबी ने जब इसकी जरूरत महसूस की थी, तब उसने ऊंचे मूल्यांकन पर अपनी चिंता जाहिर की थी।

उन्होंने यहां एएमएफआई के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ मिडकैप और स्मॉलकैप के बारे में, मेरा मानना ​​है कि एक समय ऐसा आया जब नियामक को इस बारे में टिप्पणी करने की जरूरत महसूस हुई और टिप्पणी की गई। आज, नियामक को अतिरिक्त टिप्पणी करने की कोई जरूरत महसूस नहीं हो रही है।’’ बुच ने मार्च 2024 में नियामक की ओर से एक दुर्लभ टिप्पणी में दोनों खंडों में उच्च मूल्यांकन को लेकर चिंता जाहिर की थी। कुछ शेयरों में लगातार 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। इस बीच, बुच ने यह भी कहा कि नियामक का, ‘फंड हाउस’ के लिए हाल ही में शुरू की गई 250 रुपये की व्यवस्थित निवेश योजना को अनिवार्य बनाने का कोई इरादा नहीं है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *