Royal Enfield की कुल बिक्री अगस्त में 11 प्रतिशत बढ़ी, बेचीं 1.26 लाख से अधिक मोटरसाइकिलें


मोटरसाइकिल विनिर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की अगस्त में कुल बिक्री सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,26,479 इकाई हो गई। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 1,14,002 वाहन बेचे थे। कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री पिछले महीने 11 प्रतिशत बढ़कर 1,14,204 इकाई हो गई, जो अगस्त 2025 में 1,02,876 इकाई थी।

इसे भी पढ़ें: अगस्त में TVS Motor की बिक्री 21 प्रतिशत बढ़ी, बेचे 6.16 लाख से अधिक वाहन

आयशर मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी गोविंदराजन ने कहा, ‘‘अगस्त हमारे लिए एक और वृद्धि वाला महीना रहा। भारत में त्योहारों की शुरुआत से पहले हमारी मजबूत बिक्री की गति जारी रही और इससे आगे के लिए मजबूत आधार तैयार हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इस महीने वृद्धि की मजबूत गति जारी रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *