sabudana crystal jalebi recipe to prepare sweet treat during navratri fast


शारदीय नवरात्रि में व्रत रखते समय कई लोग अपनी रोज की डाइट को पूरी तरह बदल देते हैं। लेकिन व्रत का मतलब यह नहीं कि पूरे दिन भूखे रहें और शाम को ऐसा खाना खाएं जिसमें कार्बोहाइड्रेट, चीनी और तेल बहुत ज्यादा हो।

व्रत के दौरान ऐसा खाना बेहतर होता है जो पेट भरने के साथ शरीर को ऊर्जा भी दे। इसी सोच के साथ हम आपके लिए शारदीय नवरात्रि व्रत की एक खास रेसिपी साबूदाना क्रिस्टल जलेबी लेकर आए हैं। फूड क्रिएटर रिंचेन वांगडी भूटिया ने यह रेसिपी साझा की है। यह जलेबी देखने में आम जलेबी से काफी अलग होती है और इसका रूप क्रिस्टल जैसा नजर आता है।

साबूदाना क्रिस्टल जलेबी के लिए सामग्री

जलेबी के लिए

1 कप साबूदाना

1 बड़ा चम्मच घी

1 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी, स्वाद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं

एक चुटकी नमक

जरूरत के अनुसार पानी

तलने के लिए तेल या घी

चाशनी के लिए

1 कप चीनी

आधा कप पानी

2-3 हरी इलायची

नींबू के रस की कुछ बूंदें

इसे भी पढ़ें: कुट्टू, दही और स्ट्रॉबेरी से बनाएं व्रत का ये खास डेजर्ट, Kunal Kapur ने शेयर की है रेसिपी

साबूदाना क्रिस्टल जलेबी बनाने की विधि

एक पैन में 1 कप साबूदाना डालकर कुछ मिनट तक सूखा भून लें। इसके बाद इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडे साबूदाने को मिक्सी में डालकर बारीक और चिकना पाउडर बना लें। साबूदाने के पाउडर में घी, पिसी हुई चीनी और नमक डालें। धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें, जिसे आसानी से पाइपिंग बैग से निकाला जा सके।

घोल को पाइपिंग बैग में भर लें। स्टील की प्लेट पर थोड़ा तेल लगाएं और उस पर जलेबी की गोल-गोल आकृति बनाएं। अब प्लेट को स्टीमर में रखें और 2-3 मिनट तक भाप में पकाएं, जब तक जलेबी का आकार अच्छी तरह से बनकर तैयार न हो जाए।

भाप में पकी जलेबियों को सावधानी से निकालें और ठंडा होने दें। इसके बाद इन्हें धीमी से मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक तलें। ध्यान रखें कि जलेबी का रंग सुनहरा न हो।

चाशनी बनाएं: एक पैन में चीनी और पानी डालकर उबालें। इसमें हरी इलायची डालें और कुछ बूंदें नींबू का रस डालकर पकाएं। चाशनी को तब तक पकाएं जब तक वह थोड़ी चिपचिपी न हो जाए।

चाशनी में डुबोकर परोसें: तली हुई जलेबियों को गर्म चाशनी में डुबोएं। इसके बाद इन्हें निकालकर परोसें और इस खास साबूदाना जलेबी का आनंद लें।

इसे भी पढ़ें: Navratri में फलाहार खाकर हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 3 चटपटी रेसिपी

क्रिस्टल जलेबी बनाने के लिए ध्यान रखें ये बातें

साबूदाने को जितना बारीक पीसेंगे, जलेबी की बनावट उतनी ही चिकनी होगी।

पूरी जलेबी बनाने से पहले एक जलेबी बनाकर भाप में पकाकर जरूर देखें कि उसका आकार ठीक से बन रहा है या नहीं।

भाप में पकी जलेबियों को बहुत सावधानी से संभालें, क्योंकि वे आसानी से टूट सकती हैं।

जलेबी का क्रिस्टल जैसा रूप साबूदाने और घोल की गाढ़ेपन पर निर्भर कर सकता है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *