मेरठ और आसपास की ताज़ा खबरें, चर्चा और सामाजिक जुड़ाव का मंच

हमें फॉलो करें (Follow Us)

Sensex में 614 अंक का उछाल, Nifty 23580 के पार खुला


मुंबई, तीन नवंबर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी जारी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 614.66 अंक उछलकर 76,301.63 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 149.80 अंक चढ़कर 23,588.55 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहा।

अमेरिकी शेयर बाजारों में नैस्डैक कम्पोजिट और एसएंडपी 500 सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज बढ़त के साथ बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव मामूली बढ़त के साथ 104.8 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,114.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ 1,233.25 अंक चढ़कर और निफ्टी 387.70 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *